करौली। सपोटरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गोलमा देवी मीणा ने सोमवार को 11 बजे नामांकन दाखिल किया। वे अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ सपोटरा के उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पहुंची, जहां नामांकन दाखिल किया।
इससे पहले उन्होंने पूजा अर्चना की। गोलमा देवी के साथ उनके पति राज्य सभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा भी मौजूद है। समर्थकों ने डॉ. किरोड़ीलाल मीना जिन्दाबाद के नारे लगाए। इधर डॉ. मीणा ने सभा को सम्बोधित किया। उन्होंने कांग्रेस पर प्रदेश के विकास में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया।
किरोड़ी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा फिर से सरकार बनाएगी। सभा को संबोधित करते हुए गोलमा ने लोगों के समक्ष झोली फैलाकर बुढ़ापे की लाज रखने की बात कही। गोलमा ने कहा की इस डोकरे की लाज को रखना और मुझे बहुत सारे वोटों से जीताकर विधानसभा भेजना।
सपोटरा सीट पर गोलमा देवी और कांग्रेस के रमेश मीणा के बीच कांटे का मुकाबला है। रमेश मीणा 2013 में मोदी लहर में भी सपोटरा से चुनाव जीते थे।





No comments:
Post a Comment