नर्इ दिल्ली। सोमवार को बंपर बढ़त पर बंद होने के बाद मंगलवार सुबह बाजार में कमजोरी दिखार्इ दे रही है। सेंसेक्स आैर निफ्टी दोनों ही दबाव में दिखार्इ दे रहे हैं। खासकर निफ्टी में दबाव ज्यादा देखने को मिल रहा है। आज सुबह जब बाजार खुला तो सेंसेक्स हरे निशान पर था, लेकिन निफ्टी कमजोरी देखने को मिल रही है। मौजूदा समय में सेंसेक्स 28 अंकों की कमजोरी देखने को मिल रही है, जबकि सुबह बाजर खुलते ही सेंसेक्स 37.66 अंकों की बढ़त पर था। वहीं निफ्टी मौजूदा समय में 14.50 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। जबकि सुबह 2.20 अंकों की गिरावट देखने को मिली थी। अाइए आपको भी बताते हैं कि सेंसेक्स आैर निफ्टी में किस तरह की चाल देखने को मिल रही है।
लाल निशान पर बाजार
मौैजूदा समय में शेयर बाजार में कमजोरी देखने को मिल रहे हैं। बांबे स्टाॅक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 0.08 फीसदी अंकों की गिरावट के साथ 35326.02 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वहीं बात नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक निफ्टी में 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ 10614.10 अंकों पर कारोबार कर रहा है। आपको बता दें कि सोमवार को सेंसेक्स 350 से ज्यादा आैर निफ्टी 100 से ज्यादा अंकों की मजबूती के साथ बंद हुआ था। वहीं दूसरी आेर बीएसर्इ स्माॅलकैप 27.04 अंकों की बढ़ोतरी के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं बीएसर्इ मिडकैप में 6.93 अंकों की मामूली बढ़त देखने को मिल रही है।





No comments:
Post a Comment