Breaking News
recent

ड्यूटी बदली के दौरान गलती से दबा बंदूक का ट्रिगर, महिला कांस्टेबल सहित तीन सिपाही घायल

राजसमंद/देवगढ़। दिवेर पुलिस थाने में संतरी की ड्यूटी बदली के दौरान एक जवान के हाथ से बंदूक का ट्रिगर दबने से एक महिला कांस्टेबल सहित तीन सिपाही घायल हो गए, जिनका देवगढ़ में उपचार कराया।

पुलिस के अनुसार कांस्टबेल सुनील बिश्नोई दोपहर में पहरे पर आया और पहले से तैनात सन्तरी से चार्ज लिया। तभी 10 राउंड गिनकर पाउच में रखे, मगर पहले से राउंड से अनभिज्ञ होकर एतियात के तौर पर एसएलआर बंदूक को कोक कर छत की तरफ ट्रिगर कर दिया। एसएलआर बंदूक में पहले से ही राउंड होने से फायर हो गया। राउंड रेकोचिट होकर पास खड़े सिपाही पृथ्वीराज के सिर के ऊपर की तरफ लग गया एवं महिला कांस्टेबल राधा की पीठ के पास एवं कांस्टेबल गिरधारी के हाथ व गले में मामूली चोट आई। तीनों घायलों को देवगढ़ अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार एवं एक्सरे करवाया गया। साथ ही बुलेट के बारीक कणों को शरीर से निकलवाया गया।

- थाना प्रभारी दिलीपसिंह ने बताया कि गलती से ट्रिगर होने से फायर हो गया। जवानों का उपचार कराया, जो खतरे से बाहर है। ड्यूटी बदली में फायर दिवेर थान में संतरी ड्यूटी बदली के दौरान बंदूक जांचने के दौरान ट्रिगर दबने से फायर हो गया। तीनों का देवगढ़ अस्पताल में उपचार कराया, जो खतरे से बाहर है। विस्तृत डिटेल जांच के बाद ही सामने आएगी।
भरतसिंह, पुलिस उप अधीक्षक भीम



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.