Breaking News
recent

सीवरेज लाइन से छलक रहा पानी, सड़कें खराब, लोगों की परेशानी

 



बालोतरा.
शहर में स्वच्छता कार्य को लेकर करोड़ों रुपए लागत से नई सीवरेज लाइन बिछाई गई, लेकिन इसका रखरखाव सही नहीं करने से यह शहरवासियों के लिए आफत बन गई है। सीवरेज का पानी हौदियों से उफन कर सड़कों पर बहने से आवागमन को लेकर हर दिन राहगीरों, वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ती है। दूषित वातावरण से शहर का सौन्दर्यकरण प्रभावित होता है।

नगर में पूर्व में तीन दशक से पुरानी सीवरेज लाइन के जगह-जगह से धंसने व चॉक होने पर सड़कों पर दूषित पानी का भराव व जमाव होता था। इससे आमजन का सुख-चैन छीन गया था। नगर वासियों की इस बड़ी परेशानी पर प्रथम चरण सीवरेज का कार्य स्वीकृत किया था। इस पर करोड़ों रुपए लागत से शहर के कई भागों में नई सीवरेज बिछाई गई, लेकिन कार्यकारी एंजेसी के इसका संचालन सही नहीं करने से फिर से परेशानी खड़ी हो गई है। शहर के कई भागों में दूसरे-तीसरे दिन सीवरेज हौदियों से पानी छलककर सड़कों पर बहता है। इस पर सड़कों पर दूषित पानी के भराव पर आवागमन में हर दिन बड़ी संख्या में राहगीरों, वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ती है। दूषित पानी के भराव से फैलने वाली दुर्गंध पर रहवासियों को अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। लंबे समय से शहर में यह स्थिति बनी हुई है, लेकिन सीवरेज लाइन के समुचित रखरखाव के जिम्मेदार नगर परिषद के अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे आमजन परेशान है।गौरतलब है कि शहर में गंदे पानी की निकासी को लेकर करोड़ो रुपए खर्च कर सीवरेज लाइन का कार्य करवाया गया। लोगों ने उम्मीद संजोई कि अब तो शहर को गंदगी से राहत मिलेगी, लेकिन इसका उल्टा हो रहा है। यहां सीवरेज का गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है और गंदगी बढ़ती जा रही है। समस्या के समाधान को लेकर नगरपरिषद प्रशासन गंभीर नजर नहीं आ रहा।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.