अनूपगढ़.
अनूपगढ-घडसाना मार्ग पर गुरु हरिकृष्ण स्कूल के पास एक कार तथा एक स्कू टी में टक्कर हो जाने से स्कू टी सवार दो युवतियां घायल हो गई। उन्हे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद एक युवती को बीकानेर रैफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर एक कार अम्बेडकर चौक की तरफ से रावला जा रही थी कि अचानक हरिकृष्ण स्कू ल के पास एक स्कू टी से टक्कर हो गई। स्कू टी पर दो युवतियां खुशी तथाा श्रुति सवार थी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित हो गई और सडक़ किनारे लगे खम्भे से टकरा गई तथा स्कू टी सवार दोनों युवतियां घायल हो गई।
कार चालक युसुफ खान पुत्र गुलाम नबी निवासी 12 केएनडी रावला को मामूली चोटे आई हैं। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना विद्युत निगम को देकर आपूर्ति बंद करवाई। दोनों युवतियों में से एक की हालात गम्भीर होने के कारण बीकानेर रैफर किया गया है। सूचना पर पुलिस तथा विद्युत निगम के कर्मचारी भी मौके पर पहंचे। विद्युत निगम के कर्मचारियों ने बाद में विद्युत आपूर्ति सुचारू की।





No comments:
Post a Comment