मदनगंज-किशनगढ़. नगर में ईद मिलादुन्नबी परम्परागत तरीके से मनाया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को जुलूस निकाला गया। जुलूस का जगह-जगह स्वागत किया गया और सबील लगाई गई। इसके साथ ही जगह-जगह मिठाइयां एवं फल वितरण किए गए। मुख्य जुलूस नगर के गांधीनगर स्थित गांधी पार्क से प्रारंभ हुआ। जुलूस ए मुहम्मदी गांधीपार्क से शुरू होकर सिराणा रोड, रामनेर रोड, रूपनगढ़ रोड ओवरब्रिज से होते हुए मुख्य चौराहा पहुंचा। यहां नाथूराम सिनोदिया, विपिंद्र सिंह, राघव गर्ग, हकीम कुरैशी, चंद्रशेखर शर्मा आदि मौजूद रहे। इसके बाद पुरानी मिल चौराहा से होते हुए सुमेर सिटी सेंटर के पास से वापस गांधीनगर गांधी पार्क पहुंचकर जुलूस सम्पन्न हुआ।
यहां सलातो सलाम पढ़ा गया। फातहा ख्वानी की गई और लंगर ए आम बांटा गया। मदरसों के बच्चों ने नाते-पाक सुनाई। नाते कलाम में सरकार गरीब नवाज की शाम में एक से बढकऱ एक कलाम पेश किए। योमे बिलादत मनाने के बारे में विस्तार से तकरीर बयान किए गए। कार्यक्रम में कमेटी सदर यूसुफ मणियार, हाजी अहसान भाई, निजामुद्दीन बंदूकिया, जाकिर भाई, अमिमुद्दीन पठान, फारुख अगवान, जावेद मंसूरी, शफीक लुहार, जावेद देशवाली, हाजी इस्माइल मुल्तानी, पार्षद अल्ताब हुसैन, रियासुद्दीन लुहार, हीरा कुरैशी, बुंदु गहलोत, कमरुद्दीन, शिवराज पाटील, बुंदू मंसूरी, हमीदा बानो, मोहम्मद हुसैन, हाफिज रहमत अली आदि मौजूद रहे। बच्चों को पुरस्कृत किया गया। अंत में देश में अमन-चैन की दुआ की गई।
कार्यक्रम सम्पन्न होने पर कमेटी सदर यूसुफ मणियार, फारुख अगवान ने आभार जताया। इसी तरह पुराना शहर स्थित दरगाह शरीफ शहाबुद्दीन से जुलूस रवाना हुआ। यह जुलूस सरवाड़ी गेट, पिनारी चौक, खिडक़ी दरवाजा, सिटी रोड होते हुए मदनगंज मुख्य चौराहे, पुरानी मिल, सुमेर सिटी सेंटर से पुन: मुख्य रोड होते सरवाड़ी गेट स्थित मस्जिद रजा ए मुस्तफा तक पहुंचा। यहां सलातो सलाम पढ़ा गया और खातिहा ख्वानी की गई।





No comments:
Post a Comment