प्रतापगढ।
प्रदेश में सियासी सरगर्मियों के बीच शनिवार को बीजेपी नेता की हत्या का मामला सामने आ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के पास कड़ियावद गांव युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक युवक भाजपा का कार्यकर्ता बताया जा रहा है।
प्रतापगढ़ के कड़ियावद गांव में शनिवार दोपहर को एक युवक की गोली मारकर और तलवार से हत्या कर दी। मृतक युवक समरथ कुमावत भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार तीन अज्ञात हमलावर जो मोटरसाइकिल पर आए थे, उन्होंने पहले युवक को गोली मारी, जब वह घायल हो गया तो उस पर तलवार से वार कर मौके से ही फरार हो गए। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं कार्यकर्ता के परिजन हत्या मामले में आक्रोश में हैं, मामले को लेकर परिजन शव नहीं उठा रहे हैं। माहौल को देखते हुए मौके पर पुलिस जाब्ता तैनात हैं। साथ ही मामले में पुलिस जांच में जुटी है।
गहलोत ने जताया शोक
वहीं बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या मामला में प्रदेश के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भी दुःख जताया है। गहलोत ने सोशल अकाउंट पर शोक व्यक्त किया है और लिखा है :-
'I condemn the brutal killing of BJP's Sh. Samrath Kumawat in #Pratapgarh, #Rajasthan. Perpetrators of such heinous crime must be severely punished. Pathetic condition of Law n order in state is a matter of grave concern'





No comments:
Post a Comment