Breaking News
recent

कार को बचाने के प्रयास में ट्रक पलटा, चालक घायल

कार को बचाने के प्रयास में ट्रक पलटा, चालक घायल
शिव ञ्च पत्रिका . शिव में राष्ट्रीय राजमार्ग 68 पर रविवार रात कार को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे चालक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार रावडी चक निवासी तैयब खान पुत्र इमाम खान मुसलमान ट्रक लेकर जैसलमेर से बाड़मेर की ओर जा रहा था। शिव सरहद में फलसूंड फांटे के पास सामने से आ रही अनियंत्रित कार को बचाने के प्रयास हाइवे के किनारे पलट गया। इससे चालक गंभीर घायल हो गया तथा ट्रक में भरे कट्टे बिखर गए। ट्रक चालक व खलासी में शीशे तोड़कर बाहर निकाला गया।
ये भी पढ़े...
जीप की टक्कर से 3 बाइक सवार घायल
जालीपा के पास हुआ हादसा
बाड़मेर ञ्च पत्रिका . शहर के जैसलमेर रोड स्थित जालीपा के पास सोमवार शाम बोलेरो जीप की टक्कर से तीन बाइक सवार घायल हो गए। घायलों को राजकीय अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि शहर से शिव की तरफ जा रहे बाइक बोलेरो की चपेट में आ गई। हादसें में बाइक सवार मांगीलाल, ओमाराम व गंगाराम घायल हो गए। घालयों को अस्तपाल पहुंचाया। जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

3 गैस सिलेण्डर जब्त
बाड़मेर ञ्च पत्रिका . रसद विभाग की टीम ने सोमवार को कार्रवाई करते 3 गैस सिलेंडर जब्त किए। जिला रसद अधिकारी कंवराराम ने बताया कि घरेलू गैस सिलेण्डरों का वाणिज्यिक उपयोग करने पर बाड़मेर में फ ास्ट फू ड, दो टी-स्टाल से तीन गैस सिलेण्डर जब्त किए ।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.