नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला नवाबों के शहर लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम का लक्ष्य सीरीज सीरीज पर कब्ज़ा ज़माने पर होगा। लेकिन भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन टीम के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। धवन लगातार फ्लॉप चल रहे हैं ऐसे में उनके टीम में बने रहने पर पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने सवाल खड़े किए हैं। धवन के अलावा गावस्कर ने भारतीय बल्लेबाजों के फुटवर्क को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं।
बैकफुट पर जाकर खेलना भूल गए भारतीय -
इस सीरीज का पहला मैच कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान ईडन गार्डन में खेला गया था। इस मैच में भारतीय टीम ने शानदार जीत हासिल कर सीरीज को 1-0 से आगे जरूर कर दिया लेकिन गावस्कर टीम से प्रदर्शन से खुश नहीं है। सुनील ने बल्लेबाजों की आलोचना करते हुए कहा "भारतीय बल्लेबाजों को बैकफूट पर खेलने में दिक्कत है। ओशेन थॉमस ने उन यादों को ताजा कर दिया जब वेस्टइंडीज के महान गेंदबाज आक्रमण, अपनी गति और उछाल की मदद से भारतीय बल्लेबाजों की परीक्षा लेते थे। कप्तान कार्लोस ब्रेथवेट ने उनकी लंबाई का अच्छा फायदा उठाया और ऐसी लैंथ पर गेंद डाली, जिससे भारतीय बल्लेबाजों को बैकफुट पर खेलने के लिए मजबूत होने पड़ा।” गावस्कर ने आगे भारतीय बल्लेबाजी पर निशाना साधते हुए कहा “भारतीय बल्लेबाजों को पहले कभी शॉर्ट गेंदों पर इतना असहज नहीं देखा गया। लेकिन जब से प्रति ओवर एक बाउंसर का नियम आया है तब से लगता है कि भारतीय टीम के बल्लेबाज बैकफुट पर जाकर खेलना भूल गए हैं।टी-20 मैच में एक गेंदबाज सिर्फ 4 ओवर ही कर सकता है, ऐसे में थॉमस को दूसरे तेज गेंदबाजों का समर्थन नहीं मिला। इसकी वजह से भारतीय मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज टीम को जीत दिलाने में कामयाब रहे।”
धवन की हो सकती है छुट्टी -
वहीं टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन लगातार फ्लॉप चल रहे हैं। धवन वनडे सीरीज में भी लगातार फ्लॉप चल रहे थे और अब टी20 में भी पहले मैच में मात्र 3 रन ही बना पाए। ऐसे में धवन का टीम में बने रहना सही नहीं है। धवन पहले ही टेस्ट में अपनी जगह खो चुके हैं ऐसे में अगर उनकी सिमित ओवरों से भी छुट्टी हो जाती है तो वे भारतीय टीम से पूरी तरह बाहर हो जाएंगे।





No comments:
Post a Comment