Breaking News
recent

सियासी दंगल के बीच यहां भिड़े भाजपा-कांग्रेस समर्थक, जमकर हुई मारपीट

कोटा। पुरानी सब्जीमंडी स्थित जीएमए प्लाजा के सभागार में रविवार को आयोजित एक राजनीतिक कार्यक्रम में कोटा उत्तर विधायक prahlad gunjal और पूर्व मंत्री Shanti Dhariwal के समर्थक आपस में भिड़ गए। गुंजल समर्थकों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मारपीट की। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

जीएमए प्लाजा में रविवार शाम को रूबरू कार्यक्रम चल रहा था। पूर्व मंत्री धारीवाल ने गुंजल से जमीनों और करोड़ों रुपए का बंगला बनाने के संबंध में सवाल उठाया तो गुंजल समर्थक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर कुर्सियां फेंकना शुरू कर दिया। जवाब में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुर्सियां फेंकना शुरू कर दिया। इसके बाद गुंजल समर्थकों ने तीन-चार कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभागार से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निकाला। बाद में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी यहां पहुंच गए। गुंजल के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर की। विवाद बढऩे की आशंका के चलते पुलिस ने कार्यकर्ताओं को वहां से हटा दिया।

- जो भी घटना हुई वह शर्मनाक है। यह सारा घटनाक्रम विधायक गुंजल के इशारे पर हुआ है।
रवीन्द्र त्यागी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष, कोटा



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.