Breaking News
recent

राजस्थान में यहां जहर मिला पानी पीने से चार दर्जन स्कूली बच्चों की हालत बिगड़ी, प्रशासन में मचा हड़कंप

श्रीगंगानगर। घड़साना पुरानी मंडी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। घटना को सुन हर किसी का कलेजा पसीज उठा। दरअसल, सरकारी स्कूल में जहर मिला पानी पीने से 50 से अधिक विद्यार्थियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से आधा दर्जन बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है।

खबर सुनकर दौड़ पड़े परिजन

घटना की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई। खबर सुनकर अपने नौनिहालों की जान खतरे में पड़ती देख परिजन अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। अस्पताल में भर्ती छात्रों ने बताया कि स्कूल परिसर में पानी पीने के बाद अचानक उल्टी और पेट दर्द की शिकायत होने लगी।

पेट दर्द से बने हालात गंभीर

इससे पहले स्कूल परिसर में देखते ही देखते करीब पचास बच्चे घायल होकर गिर पड़े। बच्चों की हालत बिगड़ते देख स्कूल प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। वहीं भनक लगते ही स्कूल में पहुंचे परिजनों की मदद से घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर हालात में अस्पताल पहुचें बच्चों का कहना है कि पानी पीने के थोड़ी देर बाद अचानक पेट में तेज दर्द होने लगा। दर्द से करहाते बच्चों की चीखें निकल पड़ी। बच्चों की हालत को देख स्कूल प्रशासन चौंकन्ना हो गया। बतादें कि पुरानी मंडी के राजकीय स्कूल में जहर मिला पानी पीने से 50 से अधिक विद्यार्थी अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से आधा दर्जन बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है।

पानी में जहर, उठ खड़े हुए सवाल

स्कूल परिसर में पीने के पानी में मिले जहर की खबर ने जहां एक और स्कूल प्रशासन के हाथ पांव फुला दिए। वहीं हर कोई इस बात से हैरान था कि मासूम बच्चों के साथ ऐसा कौन कर सकता है। पानी में मिले जहर की बात को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं। हालांकि इस बात पर कितनी सच्चाई है, यह तो जांच के बाद ही पता चल सकेगा। पानी में जहर मिलाया गया है या फिर किसी जहरीले जीव के गिरने से पानी जहरीला बन गया है।

यूं हुई घटना , उड़ा दिए होश

जानकारी में सामने आया है कि ज्यादातर बच्चों ने आधी छुटी के दौरान खाना खाने के बाद पानी पीया था। जिस कारण कई बच्चे बेहोश हो गए तो कई बच्चों को उल्टी होने पर अध्यापकों को आभास हुआ। चंद मिनटों में बच्चों को जहरीले पानी से परेशानी होने लगी तब अध्यापकों ने सरपंच ग्राम विकास अधिकारी को सूचना देकर राजकीय अस्पताल में पीडि़त बच्चों को ले आए। वहीं स्कूल परिसर में तलाश करने लगभग एक लीटर की कीटनाशक की खाली बोतल मिली। इस पर शिक्षकों के होश उड़ गए। घायल बच्चों को राजकीय चिकित्सालय में पहुंचाया गया ।जहां चिकित्सक डा. संदीप पचार, डा. बीएस बाजिया, डा.रमेश कुमार आदि ने बच्चों का उपचार शुरु किया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश ने बताया कि सभी बच्चो की हालत स्थिर है। दस बारह बच्चों को ज्यादा उल्टी होने पर स्थिति गंभीर परंतु खतरे से बाहर है। राजकीय अस्पताल में सरपंच सुशीला तावनिया, भाविप संरक्षक जयदीप महेश्वरी, ग्राम विकास अधिकारी मदनलाल वर्मा, अध्यापकगणों सहित अन्य लोग पहुंचे। इधर, पुलिस ने बीमार बच्चों के बयान लिए हैं। थानाधिकारी मोहम्मद अनवर ने अस्पताल पहुंच कर बच्चों के हालात पूछे। बच्चों से मिली जानकारी के बाद तत्काल स्कूल पहुंचे। और मिलाया जहर की खाली बोतल को पुलिस ने जब्त किया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.