मो. इलियास/उदयपुर . समाजजनों की मौजूदगी में एक विवाहिता का घूंघट हटाकर उसके मुंह पर थूकने व साड़ी खींचकर निर्वस्त्र करने का प्रयास के मामले में अम्बामाता थाना पुलिस ने मंगलवार को पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया।पुलिस ने बताया कि पीडि़ता ने गत 11 अक्टूबर को जनता मार्ग कालका माता चौक खटीकवाड़ा निवासी किशनलाल चौहान, उसकी पत्नी मीरा, पुत्री दीपिका पत्नी दिलीप बागड़ी, ज्योति चौहान, पुत्र विशु चौहान व कुलदीप चौहान के खिलाफ एक धार्मिक स्थल पर सरेआम बेइज्जत कर मुंह पर थूकने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया था। घटनाक्रम का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी जनता मार्ग खटीकवाड़ा निवासी किशनलाल पुत्र किशोर कुमार व उसके पुत्र कुलदीप को गिरफ्तार किया।
पूर्व मुख्यमंत्री ने किया ट्वीट, लिप्त के खिलाफ हो कार्रवाई
उदयपुर. विवाहिता के मुंह पर थूंकने व उसे निर्वस्त्र करने के हुए प्रयास के सामने आए मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री व कांगे्रस के राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत ने सोमवार को इस मामले में ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि मैं इस घटना को लेकर स्तब्ध हूं। उन्होंने मामले की पूरी पड़ताल के लिए जोर दिया। साथ ही मामले में लिप्त लोगों के खिलाफ गंभीरता से कार्रवाई किए जाने की बात भी कहीं। गौरतलब है कि राजस्थान पत्रिका ने 5 नवम्बर के अंक में पंचों के सामने थूका, निर्वस्त्र की कोशिश समाचार प्रकाशित कर पीडि़ता के साथ हुए पूरे कृत्य का खुलासा किया था।





No comments:
Post a Comment