जैसलमेर. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक सेवा सप्ताह का आगाज डीआरडीए हॉल में समारोह के साथ किया गया। समारोह की अध्यक्षता जिला एवं सेशन न्यायाधीश आशुतोष कुमार ने की और न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय अनीता शर्मा, जिला कलेक्टर ओम कसेरा विशिष्ट अतिथि थे। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जैसलमेर के सचिव शरद तंवर, पोक्सो मामलों के न्यायाधीश नरेंद्र सिंह मालावत, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनोज कुमार मीणा, न्यायिक मजिस्ट्रेट संध्या पूनिया, बार अध्यक्ष राणीदान सेवक के साथ ही सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, अधिवक्ता तथा पैरालीगल वॉलेन्टियर्स उपस्थित थे। जिला एवं सेशन न्यायाधीश मिश्रा ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य हर व्यक्ति को कानूनी जानकारी प्रदान कराना है, वहीं गरीब एवं पात्र व्यक्ति को नि:शुल्क न्याय प्रदान करवाना है। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से समय-समय पर विधिक शिविरों का आयोजन किया गया। लोगों को कानूनी जानकारी प्रदान की जाती है। इसके साथ ही लोक अदालतों के माध्यम से आपसी राजीनामा से भी उचित न्याय प्रदान किया जाता है। उन्होने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचे इसमें भी विधिक सेवा प्राधिकरण अपनी मुख्य भूमिका अदा कर रहा है। जिला कलेक्टर ओम कसेरा ने कहा कि जानकारी के अभाव में आमजन योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते हैं। सचिव शरद तंवर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि 9 नवम्बर 1995 को विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 पूरे देश में प्रभावी रूप से लागू होने पर प्रतिवर्ष 09 नवम्बर को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। विधिक सेवा सप्ताह 12 से 18 नवम्बर तक चलेगा एवं इसमें विविध कार्यक्रम होंगे। संचालन सेवानिवृत्त व्याख्याता बराईदीन सांवरा ने किया।
पेम्पलेट्स का किया विमोचन
जैसलमेर. राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बाल विवाहों की रोकथाम के लिए माह नवम्बर में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसी क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आमजन में बाल विवाह निषेध अधिनियम के प्रावधानों की संक्षिप्त जानकारी व बाल विवाह के दुष्परिणामों विषय से संबंधित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रकाशित पेम्फलेट्स का विमोचन मंचासीन अतिथियों द्वारा किया गया।
विधिक चेतना रैली का आयोजन
विधिक सेवा सप्ताह के शुभारम्भ समारोह के बाद शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग व भारत स्काउट गाईड के सौजन्य से छात्र-छात्राओं, स्काउट गाइड व नर्सिंग कर्मियों की ओर से विशाल विधिक चेतना रैली निकाली गई। इस चेतना रैली को जिला एवं सेशन न्यायाधीश आशुतोष कुमार, जिला कलेक्टर ओम कसरेा ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। विधिक चेतना रैली के संभागियों ने अपने हाथों में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’, ‘बाल विवाह कानूनी अपराध’, ‘प्रगति उन्नति का यह संदेश-विधि साक्षर हो पूरा देश’, ‘सुगम न्याय का रास्ता-लोक अदालत से वास्ता’ ‘राष्ट्रीय लोक अदालत’ आदि विभिन्न कानूनी विषयों की तख्तियां लिए हुए थे और पूरे मार्ग में नारे लगाते हुए लोगों को विधिक चेतना का संदेश दिया।





No comments:
Post a Comment