Breaking News
recent

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी राजस्थान में, मरुधरा में जमाएंगे सियासत का रंग...!

सिरोही/ जालोर। जालोर जिला मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। योगी के आगमन को लेकर शहर को सजाया जा रहा है। योगी आदित्यनाथ शुक्रवार शाम को आएंगे। जहां भैरूनाथ अखाड़ा में गुरु गोरखनाथ की मूर्ति का अनावरण करेंगे। उसके बाद सामतिपुरा रोड पर माता कौशल्या धर्मशाला का उद्घाटन करेंगे। वहीं उद्घाटन करने के बाद मल्केश्वर मठ में धर्म सभा में प्रवचन देंगे। शहर में जगह-जगह योगी आदित्यनाथ के स्वागत के लिए बैनर पोस्टर लगाए गए हैं। शहर भगवा रंग में रंग गया।

 

 

स्टार प्रचारक के रूप में मांग
आपको बता दें कि मरुधरा में भाजपा का सियासी रंग जमाने के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारकों में से एक होंगे। पार्टी के नेताओं ने योगी आदित्यनाथ की मांग की है। जानकारी के अनुसार आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम योगी सहित भाजपा के कई आला नेता राजस्थान आएंगे। आने वाले नेताओं में खासकर उन नेताओं को शामिल किया जाएगा, जिन्हें चुनावी कैंपेन में बतौर स्टार प्रचारक के रूप में शामिल किया जा सकता हो। जो राजस्थान के मतदाताओं को प्रभावित कर सकें और लोगों को भाजपा के पक्ष में करने का जिनमें टैलेंट हो।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.