Breaking News
recent

हार्दिक पांडया कर सकते हैं वनडे सीरीज के लिए वापसी, मुंबई में कर रहे हैं अभ्‍यास

अहमदाबाद : हार्दिक पांडया जल्‍द से पूरी तरह उबर गए हैं और मुंबई में लगातार अभ्‍यास में जुटे हैं और उन्‍हें उम्‍मीद है कि वह आस्‍ट्रेलिया में वनडे दौरे तक वापसी कर लेंगे। उनके अनुसार, वह तब तक पूरी तरह अपना फिटनेस पा लेंगे। पांडया ने बताया कि उन्‍होंने मुंबई में बल्‍लेबाजी और गेंदबाजी का अभ्‍यास शुरू कर दिया है और वह बहुत अच्‍छा महसूस कर चुके हैं।

विराट और शास्‍त्री कर रहे हैं कमी महसूस
बता दें कि विराट कोहली और रवि शास्‍त्री के हार्दिक पांडया चहेते हैं और वे दोनों पांडया के चोटिल होने के बाद यह कह चुके हैं कि वे उनकी कमी महसूस कर रहे हैं। आस्‍ट्रेलिया पहुचने के बाद दो दिन पहले भी टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने इस बात का दोहराया था। उन्‍होंने कहा था कि टीम इंडिया को हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या की कमी खलेगी।

एशिया कप के दौरान हो गए थे चोटिल
आइसीसी वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार पांडया संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हुए एशिया कप के दौरान चोटिल हो गए थे। इसके बाद से ही वह टीम से बाहर चल रहे हैं। शास्‍त्री ने कहा कि हार्दिक के होने से टीम को संतुलन मिलता है और वह एक अतिरिक्त गेंदबाज की कमी पूरी करते हैं।
उन्‍होंने कहा कि उम्मीद है कि वह जल्द फिट हो जाएंगे। अगर तेज गेंदबाजों ने अच्छा किया तो हमें उनकी कमी नहीं महसूस होगी। लेकिन उनके होने से टीम में संतुलन आता है और हमें एक अतिरिक्‍त बल्‍लेबाज को लेकर उतरने की आजादी मिलती है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.