Breaking News
recent

महाजन कांग्रेस के प्रत्याशी, तो ठाकुर सुरेंद्रसिंह ने भी रैली निकाल दिखाई ताकत

२००३ में भाजपा के कद्दावर नेता को हराया था
रविंद्र महाजन को मिले थे ४४५४६ मत
रामदास शिवहरे को मिले थे ४०२९० मत
बुरहानपुर. भारी रस्साकसी के बाद कांग्रेस ने दिवाली की शाम अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया। पार्टी ने बुरहानपुर जिले की विधानसभा पर शाहपुर विधानसभा से पूर्व विधायक रहे रविंद्र महाजन पर विश्वास जताया। सूची जारी होते ही महाजन के निवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। इधर ठाकुर सुरेंद्रङ्क्षसह ने भी अपना शक्ति पदर्शन दिखाते हुए नामांकन फार्म भरा।
बुधवार को कांग्रेस ने प्रदेश स्तर से प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होने के बाद महाजन अपने निवास पर थे। महाजन टिकट को लेकर पहले से आश्वस्त थे, लेकिन हमीद काजी का टिकट तय होने के बाद भी उन्होंने पूरी ताकत से चुनाव लडऩे की बात कही थी, बाद में काजी ने अपना टिकट वापस देने पर महाजन को पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया। इसके बाद तो खुशी की लहर छा गई। खूब ढोल ढमाकों पर कार्यकर्ता थिरके और आतिशबाजी की। इधर ठाकुर सुरेंद्रसिंह ने भी अपनी ताकत दिखाई रैली निकालकर नामांकन फार्म जमा कराया।
समीकरण: कैसे जुड़ा नाम
रविंद्र महाजन शाहपुर विधानसभा में पूर्व विधायक रह चुके हैं। बाद में परिसिमन के बाद शाहपुर सीट बुरहानपुर विधानसभा में जुड़ गई। इसलिए फिर वे चुनाव नहीं लड़ सके। महाजन टिकट के लिए कई बार दिल्ली तक भी पहुंचे। महाजन ऐसा चेहरा था, जो गुटबाजी से हटकर था। पार्टी ने उन्हें गुर्जर और मराठा मतों की संख्या को देखते हुए अपना उम्मीदवार बनाया। हर जाति वर्ग को ध्यान में रखते हुए टिकट फाइनल किया गया।
सोशल मीडिया पर भी सक्रिय
रविंद्र महाजन सोशल मीडिया पर भी काफी समय से सक्रिय है।
रविंद्र महाजन पिछले २० सालों से राजनीति में सक्रिय होकर विधायक के पद पर रह चुके हैं। दूसरा उनकी खुद की खेती भी आय का स्त्रोत है।
पहचान बनाई-
रविंद्र महाजन भैया के नाम से जिले में प्रसिद्ध है। कांग्रेस के सक्रिय नेता।
जाने क्या बोले महाजन
महाजन ने कहा कि जो टिकट बंटवारा हुआ है इसमें कोई गलती नहीं हुई है। कई छलनी लगाकर टिकट दिया है। मप्र में १५० सीटे कांग्रेस की आ रही है। हम मुकाबला करेंगे। बुरहानपुर में अब तक केवल नरेंद्र मोदी स्टाइल में काम हुआ है। काम कुछ नहीं किया केवल मार्केटिंग की है। पहले मैं शाहपुर का विधायक रह चुका हूं। शाहपुर क्षेत्र की जनता जानती है रविंद्र महाजन ने कितना विकास किया।
प्राथमिकताएं
सबसे पहले प्राथमिकता शहर के बुनकरों के लिए काम करना है। युवा जो बेरोजगारी से त्रस्त है, उनके लिए काम करेंगे। आज किसानों को दस रुपए यूनिट बिल ले रहे हैं, उसे दूर करेंगे। किसानों का कर्जा माफ करेंगे। कांग्रेस जो बोलती है वह करती है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.