Breaking News
recent

झगड़े में फायर की सूचना से हड़कम्प, पथराव व गंडासी चलने दो घायल

मोहल्ले में पथराव के बाद मची भगदड़, भारी पुलिस फोर्स मोके पर पहुँची
श्रीगंगानगर, जवाहरनगर थाना इलाके में शुक्रवार रात करीब 11 बजे दो गुटों में झगड़ा हो गया। झगड़े में लाठी-डंडे चलने व पथराव होने से अफरातफरी मच गई। झगड़े में दो जने घायल हुए है। सूचना फायर की भी मिली थी लेकिन पुलिस ने फायर होने से इनकार किया है।


जवाहरनगर थाना प्रभारी प्रशांत कौशिक ने बताया कि रात करीब 11 बजे रविदास मंदिर के पास रंजिश को लेकर दो गुटों में झगड़ा हो गया। झगड़े में दोनों तरफ से लाठी-डंडों से एक दूसरे से मारपीट की। मौके पर पथराव होने से अफरातफरी मच गई। पुलिस को सूचना मिली रविदास मंदिर के पास दो गुटों में झगड़े में फायर होने से कुछ लोग घायल हो गए। यह सूचना मिलने पर पुलिसकर्मियों में हड़कम्प मच गया। सूचना मिलते ही जवाहरनगर थाना पुलिस सहित शहर के सभी थानों की पुलिस, सीओ सिटी तुलसीदास पुरोहित व पुलिस लाइन का जब्ता मोके के पर पहुँच गया।


थाना प्रभारी ने बताया कि झगड़े में इंद्रा कालोनी निवासी कालिया लट्टू व भुट्टा घायल हो गए। जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उनके बयान लेने की कार्रवाई कर रही है।
थाना प्रभारी ने बताया कि यह झगड़ा छजगरिया बस्ती के कुछ युवको तथा इंद्रा कॉलोनी के लोगो के बीच रंजिश को लेकर हुआ। मौके पर पहुँची पुलिस ने वहां हंगामा कर रहे लोगो को समझाइश कर मामला शांत कराया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.