Breaking News
recent

नीतू गुर्जर की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

दौसा ग्रामीण. अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा की ओर से गत दिनों नीतू गुर्जर की मौत के मामले में शीघ्र आरोपियों की मांग को लेकर सीएम व पुलिस महानिदेशक के नाम अतिरिक्त जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। जिलाध्यक्ष हरिओम हर्षाणा ने बताया कि महुवा उपखण्ड के सायपुर निवासी स्कूल व्याख्याता नीतू गुर्जर की गत दिनों जबरन शादी का दबाव बनाने के बाद कार से टक्कर मारकर हत्या कर दी गई। इससे समाज में रोष व्याप्त है। ऐसे में आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए। इसके अलावा उचित मुआवजा एवं सरकारी नौकरी दिलवाई जाए।

 


ज्ञापन सौंपने वालों में युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह गुर्जर, करतार माल, प्रेमसिंह खेडली, शिवलाल लांगडी, प्यारसिंह हर्षाणा, सुनील डोई एवं अमित पाड़ली आदि शामिल थे।

 


बांदीकुई. अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा की ओर से तहसील अध्यक्ष धारासिंह नुरपूर के नेेतृत्व में गुरुवार को उपखण्ड अधिकारी पिंकी मीणा को ज्ञापन सौंपकर नीतू गुर्जर की हत्या के आरोपितों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की। उन्होंने बताया कि व्याख्याता नीतू गुर्जर निवासी भोपर गत 13 नवम्बर को टोडाभीम स्कूल से पढ़ाकर घर लौट रही थी कि रास्ते में चौपहिया वाहन की टक्कर से घायल हो गई। जिसकी गत दिवस मौत हो गई।

 

उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर हत्या के आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने बताया कि कार्रवाई नहीं किए जाने से आरोपित खुलेआम घूम रहे हैं। इस पर एसडीओ ने अपेक्षित कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिलाया। ज्ञापन सौंपने वालों में समयसिंह बासड़ा, उम्मेद बैंसला, कुलदीप चेची, देशराज गुर्जर, सचिन कुमार, रामराज, संजय बैंंसला, धर्मवीर, संतोष धपावन, भीमसिंह, लालूराम, महेन्द्र, महाराजसिंह, समुन्द्र भाण्डेड़ा, देवराज बासड़ा व प्रीतम चेची शामिल थे।

 

 

नि:शुल्क नेत्र प्रत्यारोपण एवं जांच शिविर 25 को


दौसा ग्रामीण. रोटरी क्लब जयपुर प्राइड एवं जिला अन्धता निवारण समिति की ओर से विकास कॉलोनी स्थित बंसल हॉस्पिटल दौसा में रविवार सुबह 9 से 2 बजे तक नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित होगा। डॉ. ओपी बंसल ने बताया कि जयपुर के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एसी पुरोहित की टीम द्वारा लैंस प्रत्यारोपण किया जाएगा। भर्ती मरीजों की जांच, दवाइयां, ऑपरेशन, चश्मे, भोजन एवं रहने की व्यवस्था नि:शुल्क होगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.