Breaking News
recent

’समाज सेवा के कार्यों में योगदान देगा व्यापार मंडल‘

अनूपगढ़.

शहर के व्यापार मंडल भवन में शुक्रवार दोपहर स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस में व्यापार मंडल अध्यक्ष भजनलाल कामरा , उपाध्यक्ष भूपेन्द्र ङ्क्षसह गिल, सचिव राजेश सैन, कोषाध्यक्ष मोहन बजाज, निदेशक गंगाबिशन सेतिया, रामेश्वर भुंवाल, सुरेश अग्रवाल, व्यापारी नरेन्द्र मोहन छाबड़ा, दिवानचंद चुघ, ओम लखेसर, गोपाल कंकाणी, बंसीलाल जसूजा, केसरदास चुघ, सुरेन्द्र नागपाल, विक्की धूडिय़ा, पुनीत बलाना, बीरबल छाबड़ा, राधाकृष्ण डांग, रजत कामरा, संजय सिद्ध मुखिया, मंडी समिति सचिव सूबे ङ्क्षसह रावत, नरेश धुआ, साहिल कामरा, नरेश चुघ, बूलचंद चुघ, अनिल माहेश्वरी, ट्रक यूनियन अध्यक्ष सत्यनारायण डाल, कपड़ा यूनियन अध्यक्ष गरीश चराया, मोहित छाबड़ा, राजेश कोठारी, नंदलाल छाबड़ा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव कुलदीप इंदौरा, भाजपा नेता अविनाश डाबी, थानाधिकारी नरेश निर्वाण, उपखण्ड अधिकारी मनमोहन मीणा सहित धान मंडी के व्यापारी एवं गणमान्य लोग मौजूद थे। इ

व्यावसायियों ने कहा कि व्यापार मंडल बहुत बड़ी संस्था है और व्यापारीक गतिविधियों केअलावा समाज सेवा के क्षेत्र में इस संस्था का महत्वपूर्ण योगदान है। ओम लखेसर ने कहा कि अनूपगढ़ चिकित्सा सेवाओं को लेकर काफी पिछड़ा हुआ है। उन्होंने व्यापार मंडल अध्यक्ष के समक्ष व्यापार मंडल की ओर से एक अस्पताल का निर्माण करवाने का प्रस्ताव रखा। कार्यक्रम में मौजूद कुलदीप इंदौरा तथा उपखण्ड अधिकारी ने भी सभी को भाईचारे से व्यापार चलाने का आह्वान किया। नव-निर्वाचित अध्यक्ष कामरा ने व्यापारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। अन्य वक्ताओं ने कहा कि दीपावली का पर्व हम सभी को आपस में मिल जुल कर कार्य करने व भाईचारे की प्रेरणा देता है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.