Breaking News
recent

मेवाड़ धरा पर कला वैशिष्ठ्य का बिखर रहा नूर, देश-दुनिया के सौ से अधिक कलाकारों का मेला

राकेश शर्मा राजदीप/ उदयपुर. पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र और टखमण के संयुक्त तत्वावधान में देश-दुनिया के एक सौ से अधिक चित्रकार और पाषाण शिल्पकार पिछले कुछ दिनों से अंबामाता स्थित कला प्रांगण में नित नए प्रयोग से कलाधर्म को सार्थक करने में संलग्न हैं। इस खास आयोजन में एक ओर जहां राष्ट्रीय मूर्तिकार शिविर में सृजित शिल्पों के आकार पूर्णता पा रहे रहे हैं, वहीं केन्द्रीय ललित कला अकादमी के सहयोग से आयोजित अन्तरराष्ट्रीय मल्टीमीडिया के कलाकार अपनी अनुपम कला वैविध्य के दम पर चित्ताकर्षक कृतियां बनाने में लीन देखे जा सकते हैं।

सैकड़ों में अलग दमक रहे ये हीरे

अधिकतर प्रस्तर शिल्पी लोक व आदिम कला से पे्ररित अपनी कृतियों को रूपाकार दे रहे हैं। जिनमें मूर्तिकार गोवर्धन सिंह पंवार सहित सीपी चौधरी, अमित सिंह, कृष्णा पडिया, सचिन दाधीच, संदीप पालीवाल, शैलेन्द्र सिंह प्रमुख हैं। इसी तरह, कलात्मक वैशिष्ट्य के आधार पर अन्तरराष्ट्रीय कलाकार प्रीति अली, वजीरा, जिहान सहित देश के ख्यात कलाकारों में शुमार प्रो. सुरेश शर्मा, विलास शिंदे, कालीचरण, निरेन सेन गुप्ता, शाहिद परवेज व महेन्द्र कडिय़ा जैसे कई चितेरे अलग चमक बिखेर रहे हैं।

 

READ MORE : इस भाजपा नेता ने कहा टिकट मावली या उदयपुर से दीजिए, नहीं तो नहीं लडूंगा चुनाव

 

शिविर में बुधवार शाम राजस्थान फोरम व टखमण के साझे में गौरीशंकर सोनी ने रंगीन वायर से कलाकृतियों के रचना कर त्रिआयामी इन्स्टॉलेशन व प्रेजेन्टेशन किया। इस दौरान मिश्र से आए कलाकार आदिल, बांग्लादेश की प्रीति अली, जयपुर के विद्यासागर उपाध्याय व मुंबई के चरण शर्मा ने फिल्म के माध्यम से अपनी कलाकृतियों का प्रदर्शन किया। शिविर का समापन शनिवार को होगा।

sculpture camp

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.