Breaking News
recent

चार पूर्व माह दफनाया शव कब्र से निकाल करवाया पोस्टमार्टम


मंगरोप।

आमा गांव के युवक की चार माह पूर्व पाली में हुई संदिग्ध हालात में मौत के मामले में परिजनों के हत्या की आशंका जताने पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने शुक्रवार को दफनाए गए शव को बाहर निकाल कर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया।

मंगरोप थानाधिकारी नरेन्द्रसिंह के अनुसार आमा निवासी अली हुसैन को चार माह पूर्व उसके रिश्तेदार कनेछन कलां निवासी मुस्ताक मोहम्मद मजदूरी करने पाली जिले के बाली ले गया। वहां उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

अली हुसैन के शव को मुस्ताक और कोटड़ी निवासी मेहरबान पिनारा आमा लाए। परिजनों को पेट दर्द होने से मौत बताई गई। इस पर परिजनों ने शव को दफना दिया। गत २५ जुलाई को मुनीर मोहम्मद ने मंगरोप थाने में रिपोर्ट देकर मुस्ताक मोहम्मद और मेहरबान पर अली की पिटाई करने से हत्या करने की आशंका जताई।

मामला पाली का होने से मंगरोप पुलिस ने जीरो नम्बर की एफआईआर काटकर पाली भेज दिया। पाली पुलिस ने घटना उनके यहां होने से इनकार कर दिया। इस पर बिना नम्बर की एफआइआर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची। पुलिस अधीक्षक ने मंगरोप पुलिस को मामला दर्ज कर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के आदेश दिए।

कोटड़ी उपखण्ड अधिकारी अंशुलसिंह के साथ थानाधिकारी सिंह आमा पहुंचे। परिजनों की मौजूदगी में कब्र से शव निकाल कर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे। इस दौरान मौके पर पूर्व सरपंच गोपाल सुवालका, रामेश्वर जाट, उपसरपंच नरेन्द्रसिंह, रोशन जाट, सम्पत ओझा, मुकेश पाराशर समेत बड़ी संख्या मे ग्रामीण मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.