Breaking News
recent

देश के सबसे महंगे सीएम में से एक हैं योगी आदित्यनाथ, इसलिए रहती है सबसे ज्यादा डिमांड

नर्इ दिल्ली। देश में चुनावी स्टेज सज चुका है। लोकप्रिय नेताआें का उन राज्यों में आना जाना शुरू हो गया है जहां चुनाव होने हैं। या फिर आने वाले महीनों में चुनाव होंगे। एेसे में देश की प्रमुख पार्टियों की आेर से एेसे सीएम आैर नेताआें की सूची भी तैयार कर ली होगी, जिनके सहारे चुनावी रण को जीता सके। जिनमें से एक हैं योगी अादित्यनाथ। देश के सबसे बड़े राज्यों में से एक उत्तर प्रदेश के सीएम। अगर हम आपको यूं कहें कि वो देश के सबसे महंगे सीएम में से एक हैं तो कम नहीं होगा। वास्तव में वो देश के तीसरे एेसे में सीएम हैं जिनकी तनख्वाह सबसे अधिक हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि आपको बताते हैं कि सीएम आदित्यनाथ कितनी तनख्वाह पाते हैं आैर उनसे अधिक वो कौन से दो सीएम हैं जिनकी सैलरी काफी ज्यादा है।

देश के तीसरे सबसे महंगे चीफ मिनिस्टर
अगर योगी आदित्यनाथ को देश का तीसरा सबसे महंगा चीफ मिनिस्टर कहा जाए तो गलत नहीं होगा। finapp.co.in वेबसाइट के अनुसार योगी आदित्यनाथ को प्रतिमाह 3.65 लाख रुपए तनख्वाह मिलती है। वेबसाइट के अनुसार इस सैलरी में डेढ़ लाख रुपए बेसिक सैलरी है। जबकि 90 हजार रुपए डियरेंस अलाउंस के रूप में दिया जाता है। ट्रैवलिंग अलाउंस के तौर पर 52 हजार रुपए जोड़े जाते हैं। बाकी रुपया अन्य मदों के रूप में दिया जाता है।

इन दो सीएम से पीछे हैं योगी आदित्यनाथ
सीएम योगी आदित्यनाथ तनख्वाह के मामले में सिर्फ देश के दो सीएम से नीचे हैं। पहले पायदान पर हैं तेलंगाना के चीफ मिनिस्टर के चंद्रशेखर राव हैं। जिन्हें हर महीने में 4.10 लाख रुपए बतौर तनख्वाह दी जाती है। वहीं दूसरे नंबर के सीएम का नाम है आम आदमी के संस्थापक आैर दिल्ली के चीफ मिनिस्टर अरविंद केजरीवाल। इन्हें हर महीने 3.90 लाख रुपए सैलरी मिलती है। जबकि मणिपुर, नगालैंड आैर त्रिपुरा के सीएम की सैलरी सबसे कम हैं।

महज 46 वर्ष के हैं योगी आदित्यनाथ
योगी आदित्यनाथ का जन्म पौड़ी गढ़वाल जिले में 5 जून 1972 को हुआ था। उनका असली नाम अजय सिंह बिष्ट है। हेमवती नंदन बहुगुणा यूनिवर्सिटी से उन्होंने अपनी पढ़ार्इ पूरी की। उनके पिता का नाम आनंद सिंह बिष्ट आैर माता जी का नाम सावित्री देवी है। राजनीति में आने के बाद वो काफी समय तक लगातार गोरखपुर लोकसभा सीट से सांसद रहे। 2017 युपी चुनाव के दौरान उन्हें सीएम पद के दावेदार के रूप में मांग होने लगी। जानकारी के अनुसार बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद योगी आदित्यनाथ को सीएम बनाया गया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.