Breaking News
recent

गोशाला में रखी पराली में आग, हादसा टला

अनूपगढ़.

दिवाली की रात शहर की गोशाला में रखी पराली में आग लग गई। गमीनत रही कि समय रहते पता चलने से बड़ा हादसा टल गया। मिली जानकारी के अनुसार शहर की गोशाला के एक हिस्से में पड़ी पराली में दीपावली की रात आठ बजे पटाखे की चिंगारी गिर गई। इससे पराली ने आग पकड़ ली।

आग की लपटें तथा धुंआ उठता देखकर गोशाला में काम करने वाले कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए पानी के टैंकर वालों को सूचित किया। गोशाला के दूसरे भाग में सैंकड़ों की संख्या में गौवंश मौजूद था। गौशाला में आग लगने की सूचना पर देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई।कुछ ही देर में पानी के टैंकर भी मौके पर पहुंच गए, जिनसे आग बुझाने के प्रयास किए गए। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

जब तक आग बुझाई जाती पराली जलकर राख हो गई। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व भी वार्ड नम्बर 22 में पराली से भरी चलती ट्रैक्टर-ट्रॉली में आग लग जाने से पराली जलकर राख हो गई थी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.