Breaking News
recent

वायरल प्रश्न पत्र ने बढ़ाई मुसीबत


आरपीएससी की ओर से हुई द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा का मामला, हिन्दी के प्रश्न पत्र को लेकर संशय

सीकर. आरपीएससी की ओर से आयोजित द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती के हिन्दी विषय के अभ्यर्थियों की मुसीबत बढ़ती हुई नजर आ रही है। क्योकि गुरुवार को कई जिलों में परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र वायरल हो गया था। हालांकि आयोग ने प्रश्न पत्र को आऊट नहीं माना है लेकिन जांच का दावा किया है।
एेसे में अभ्यर्थियों की चिन्ता यह है कि यदि आयोग प्रश्न पत्र को आऊट मानता है तो फिर कब परीक्षा होगी, एेसे में तैयारी करें या नहीं। दूसरी तरफ राजस्थान बेरोजगार संघ ने प्रश्न पत्र आऊट की मांग दोहराई है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में दो जनों को गिरफ्तार भी कर लिया है। ऐसे में अभ्यर्थियों के सामने असमंजस की स्थिति हो गई है।
अभ्यर्थियों को आंसर की का इंतजार
अभ्यर्थियों को आयोग की अधिकृत आंसर की का इंतजार है। बेरोजगारों का कहना है कि आयोग की अधिकृत आंसर की आने के बाद ही मेरिट का आंकलन हो सकेगा। वहीं कोचिंग संस्थानों ने अपने स्तर पर आंसर जारी भी की है। एक्सपर्ट रतन सैन का कहना है कि इस बार द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती के कई विषयों में कट ऑफ गिरने की संभावना है।
तैयारी को लेकर गलफत
अब अभ्यर्थियों की निगाह आयोग के निर्णय पर टिकी है। अभ्यर्थियों का कहना है कि अब दुबारा तैयारी करें या नहीं इसको लेकर कुछ भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। अभ्यर्थियों का कहना है कि आयोग को इस मामले में जल्द अपनी रिपोर्ट तैयार करनी होगी, ताकि संशय खत्म हो सके।
परिणाम भी अटका
आरपीएससी की ओर से फरवरी महीने में हुई द्वितीय श्रेणी विशेष शिक्षा का परिणाम भी महीनों से अटका हुआ है। अभ्यर्थियों का कहना है कि कई बार आयोग के अधिकारियों को इस संबंध में शिकायत दी गई, लेकिन अभी तक परिणाम जारी नहीं हुआ। इधर, आयोग के अधिकारियों का कहना है कि योग्यता को लेकर कई अभ्यर्थियों ने न्यायालय में याचिका दायर की है। इस कारण परिणाम जारी नहीं हो पा रहा है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.