Breaking News
recent

बिना पैसे इन तरीकों से शुरू करें अपने खुद का कारोबार, होगी जबरदस्त कमाई

नई दिल्ली। अगर आप बहुत समय से अपने खुद का कारोबार शुरू करना चाहते हैं, लेकिन पैसे ना होने के कारण ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। तो, आपको निराश होने की कोई जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं,जिनके जरिए आप बिना पैसे या बेहद ही कम रकम में खुद का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। साथ ही अच्छा खासा मुनाफा भी कमा सकते हैं।

ऐसे शुरु करें बिना पैसों के बिजनेस

अक्‍सर बिजनेस की शुरुआत में सबसे ज्‍यादा प्रॉबलम रुपयों की आती है। कई बार रुपयों की कमी के कारण अच्‍छी शुरुआत के बाद भी बिजनेस बंद हो जाता है। अगर आपके पास रुपयों की कमी है तो बेहतर यही होगा कि आप अपनी स्किल पर भरोसा करें। इस बात की ओर सोचना शुरू करें कि आपके पास ऐसी कौन सी खास स्किल है, जो नया बिजनेस शुरू करने में आपकी मदद कर सकती है।

जिस काम में माहिर हैं उससे जुड़ा बिजनेस करें

अगर आप बिजनेस शुरू कर रहे हैं तो इस बात का खास खयाल रखें कि आप किस चीज का प्रोडक्‍शन कर रहे हैं। आप ऐसे किसी चीज का प्रॉडक्‍शन करें जिसकी लागत बेहद कम हो और ये चीजें बाजार में 5 गुना ज्‍यादा कीमत पर बिकें। कोशिश करें कि इन चीजों को घर में ही बनाया जा सके और इसके लिए जरूरी चीजें घर पर ही मिल जाएं। इसमें हैंडमेड और ऑर्गेनिक गुड के अलावा बच्‍चों के खिलौने और ज्‍वैलरी और लड़की के सामना शामिल हैं। आप इन्‍हें Abe’s, Market, ebay जैसी वेबसाइट पर बेच भी सकते हैं।

इन तरीकों से भी कमा सकते हैं पैसा

अगर आपको लगता है कि आप क्रियेटिव पर्सन नहीं हैं और कुछ नहीं बना सकते तो आपके लिए बिना पैसों के बिजनेस का दूसरा ऑपशन भी है। आप अपनी सर्विस बेचकर भी बिजनेस कर सकते हैं। कुछ सर्विस आप डिग्री लेने के बाद दे सकते हैं और कुछ स्किल के आधार पर। उदारण के लिए आप डॉक्‍टर की डिग्री हासिल करने के बाद मरीजों को कंल्‍टेशन देकर पैसे कमाते हैं। वहीं दूसरी ओर ट्यूशन पढ़ाने, ट्रांशलेशन करने जैसे कामों में आपकी स्किल है तो अभी आप पैसा कमा सकते हैं। इसमें काई लागत भी नहीं है।

कम लागत में ऐसे शुरू करें बिजनेस

अगर आप कम लागत वाला बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आप मिनरल वाॅटर सप्लायर का बिजनेस शुरु कर सकते हैं। ये बिजनेस 5 से 10 हजार रुपए से शुरू हो सकता है। अगर आपके पास छोटी-सी दुकान की जगह है तो आप मोबाइल रीचार्ज और सिम कार्ड सेलिंग का बिजनेस भी शुरू कर सकते है। इसकी मांग बाजार में हमेशा बनी रहेगी। इतना ही नहीं आप इसके साथ प्रिंटर और फोटो कॉपी का बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं। इससे आपकी कमाई बढ़ जाएगी। साथ ही अगर आपके पास इंटरनेट है और ग्राफिक्‍स की जानकारी है तो आप भी आप बिना किसी लागत के बिजनेस कर सकते हैं। इंटरनेट पर ऐसी बहुत सी वेबसाइट हैं तो लोगो डिजाइन करवाने समेत बहुत से काम करवाती हैं। इसके लिए वह 300 से 3000 रुपए का ऑफर करती हैं। फिर आप धीरे-धीरे अपने बिजनेस को बढ़ा सकते हैं।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.