Breaking News
recent

अलवर में यहां टूटे पांच दुकानों के ताले, लाखों रुपए की हुई चोरी, व्यापारियों में आक्रोश

अलवर के बहरोड़ कस्बे में सोमवार रात मुख्य बाजार सहित पांच दुकानों के ताले तोडकऱ बाइक सवार चोर नकदी सहित सामान चोरी कर ले गए। चोरी की घटना से गुस्साए व्यापारियों ने सुबह बाजार बंद कर थाने पर जाकर रोष जताया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर चोरी के मामले खुलवाने की मांग की।

जानकारी के अनुसार कस्बे में चोरों ने रात साढ़े 9 बजे कस्बे के पुराने बस स्टैण्ड के पास व मुख्य बाजार चांदनी चौक में चोर पांच दुकानों के ताले तोडकऱ नकदी सहित लाखों रुपए का माल पार कर ले गए। चोरी की घटना का पता जब चौकीदार द्वारा दुकानों के दरवाजे टूटे देखने के बाद चला। चौकीदार ने इसकी सूचना तुरन्त दुकानदारों को दी। सूचना के बाद मौके पर दुकानदारों सहित कस्बा के सैकड़ों व्यापारी चांदनी चौक बाजार पहुंचे और अपनी-अपनी दुकानें संभाली। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने पुलिस कार्यप्रणाली पर रोष भी जताया। घटना में व्यापारी सुरेश की बिनौला दुकान से 5 हजार रुपए, खुशीराम सैनी की परचून की दुकान से 45 हजार रुपए, ज्ञानचंद की स्टेशनरी की दुकान से 50 हजार रुपए, शिव शक्ति रेस्टोरेंट का ताला तोड़ कर सामान, पताशा मार्केट से रोहिताश्व की दुकान से गल्ला ले गए, जिसमें लगभग 11 हजार रुपए की नकदी थी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.