चन्दनसिंह देवड़ा/उदयपुर . लखावली गांव में जमीन सौदे को लेकर दो पक्षों में चल रही कानूनी लड़ाई में पुलिस भी टूल बनती नजर आ रही है। सुखेर थाना पुलिस में मारपीट का मुकदमा दर्ज कर जिन्हें आरोपी बनाकर चालान पेश करने की तैयारी है वह युवक घटना वाले दिन दिल्ली में था और उसका भाई कॉलेज में पढ़ा रहा था। ऐसे में पुलिस को तमाम तथ्य बताने के बाद भी सुनवाई होती नहीं देख दोनों भाई पुलिस आला अधिकारियों के चक्कर काट रहे है।
बडग़ांव तहसील के सबलपुरा गांव में अभिमन्यू तंवर और उसके भाई संजय तंवर ने मिलकर एक जमीन का सौदा किया। मूल खातेदार खेमा उर्फ भोजला पुत्र नवला डांगी ने मुकदमा दर्ज करवाया कि 30 जुलाई को अभिमन्यू,संजयतंवर,विशाल जैन उसकी जमीन पर आए और मारपीट कर उसे अगवा कर ले गए। प्रार्थी ने बताया कि इस जमीन को आरोपियों ने धोखे से हड़प ली जिसका मुकदमा अंबामाता थाने मे विचाराधीन है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली और चालान पेश करने की तैयारी भी कर ली है।
READ MORE : मासूम भाई बहन को बंधुआ मजदूरी से मुक्त करवाने की गुहार के लिए छह घंटे तक बाहर बैठा रहा भाई...
घटना के वक्त मौजूद ही नहीं...
मारपीट और अपहरण 30 जुलाई को होना बताया गया लेकिन घटना के समये अभिमन्यू तंवर दिल्ली में था जिसके ट्रेवलिंग टिकट,वहां के फोटो,गूगूल लॉकेशन सबूत के तौर पर पुलिस को दिए गए वहीं उसका भाई संजय कॉलेज में पढ़ा रहा था ऐसे में यह कैसे हो सकता है लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुनी।
जमीन का खेल भारी.....
जिस जमीन को लेकर विवाद हो रहा है उसके पास एक पुलिस अधिकारी की जमीन है जो इस जमीन को खरीदना चाहता था। लेकिन दोनों भाईयों ने जब इस जमीन को खरीद लिया तो रसूखात के दम पर इन्हे धमकियां मिलनी शुरू हो गई। एक के बाद एक मुकदमें दर्ज होते चले गए। मामला इतना बढ़ा की हाईकोर्ट,सुप्रीमकोर्ट,और सीबीआई जांच तक इससे जुड़ गई। आईजी एसपी हाईकोर्ट में तलब कर लिए गए।
READ MORE : मावली के दावेदार बोले, हमारे सिवाय कोई स्वीकार नहीं
मूल खातेदार करता गया एग्रीमेंट....
विवादित जमीन को लेकर मूल खातेदार पर कहीं कोई कार्रवाई पुलिस की ओर से नहीं हुई। जबकि वह एक के बाद एक कई लोगों से इस जमीन के एग्रीमेंट करता गया और रजिस्ट्री भी दो बार करवा चूका है। कुल मिलाकर इस खेल में पुलिस की मिलीभगत साफ छलक रही है।
इनका कहना....
सुखेर और अंबामाता थाने में दर्ज दोनों प्रकरणों की जांच आईजी साहब के आदेश पर वृत्ताधिकारी पश्चिम कर रहे है। जो भी हकीकत होगी तफ्तीश में स्पष्ट हो जाएगी।
नेत्रपाल सिंह, थानाधिकारी सुखेर
एफआईआर देखकर ही बता सकती हूं क्या मामला है। ऐसे कुछ नहीं कह सकती।
स्वाती शर्मा, वृताधिकारी नगर पश्चिम





No comments:
Post a Comment