Breaking News
recent

सैफ का बेटा तैमूर है सबसे महंगा स्टार, एक फोटो की कीमत है इतनी

पैपराजी के फेवरेट तैमूर की हर नई तस्वीर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। तैमूर सबसे ज्यादा पॉपुलर स्टार किड माने जाते हैं। क्या आप तैमूर की एक फोटो की कीमत जानते हैं। अगर नहीं तो अब तो हम आपको बताते हैं कि तैमूर की एक तस्वीर लेने के लिए लोगों को कितने पैसे देने होते हैं। बता दें कि इस बात का खुलासा खुद तैमूर के पिता सैफ अली खान ने किया है।

 

taimur

1 फोटो के लिए देने पड़ते हैं इतने रुपए:
छोटी सी उम्र में ही तैमूर स्टार बन चुके हैं और उनकी कोई भी लेटेस्ट फोटो या वीडियो मिनिटों में ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। बता दें कि करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में सैफ अली खान ने तैमूर की एक फोटो की कीमत बताई। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली तैमूर की एक तस्वीर की कीमत 1500 रुपए है। सैफ के मुताबिक उन्हें इस बात की जानकारी करीना के पिता रणधीर कपूर ने दी है। तैमूर के फोटो का रेट पता चलते ही खुद सैफ हैरान रह गए थे।

 

taimur

सैफ अपने बेटै से कराना चाहते हैं ये एड:
जहां तैमूर की मां करीना उन्हें कैमरे से दूर रखना पसंद करती हैं। वहीं उनके पिता सैफ अली खान उन्हें लाइम लाइट में लाना चाहते हैं। कुछ समय पहले सैफ ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह तैमूर से नैपी एड कराना चाहते हैं। बता दें कि सैफ ने ये बात मजाक में कही थी। उन्होंने ने यहां तक कहा कि तैमूर के जरिए अगर अच्छा रुपया कमाने को मिलता है तो उन्हें इसमें कोई परेशानी नहीं है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.