Breaking News
recent

ट्रेन में चढ़ते समय दो महिलाओं ने पहले किया विवाद फिर जीएनएम की चेन तोड़ ले गई

रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय हुई वारदात
श्रीगंगानगर. रेलवे स्टेशन पर सूरतगढ़ जाने वाली ट्रेन में चढ़ते समय मंगलवार शाम को दो महिलाओं ने पहले एक जीएनएम से विवाद किया और फिर चुपके से उसकी सोने की चेन तोड़ ले गई। जिसका जीएनएम को इसका काफी देर तक पता हीं नहीं चल पाया।


19 सुलतानाराम ने बताया कि उसकी पुत्री रानी कुमारी रावला में जीएनएम है और वह मंगलवार को श्रीगंगानगर से रायसिंहनगर जाने के लिए सूरतगढ़ जाने वाली ट्रेन में शाम चढ़ रही थी। इसी दौरान ट्रेन के गेट पर खड़ी एक महिला ने बैग अड़ा दिया और पीछे से दूसरी महिला धक्का देने लगी। इसको लेकर दोनों ने विवाद कर लिया और एक महिला ने पीछे से उसके बाल पकड़ लिए।

 

इसी दौरान दोनों महिलाओं में से एक ने उसकी तीन तौला सोने की चेन तोड़ ली। वह अंदर ट्रेन में चली गई और इस घटना का काफी देर तक पता नहीं चला। जब पता चला तो वारदात की सूचना जीआरपी थाने में दी। बुधवार सुबह यह परिवार जीआरपी थाने पहुंचा और पुलिसकर्मियों को वारदात के बारे में जानकारी दी।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.