Breaking News
recent

बजरी व पत्थरों का अवैध रूप से परिवहन जारी

बसवा. कस्बे में बजरी व पत्थरों का अवैध रूप से परिवहन बेखौफ जारी है। रविवार श्याम को उपखण्ड अधिकारी पिंकी मीणा तहसीलदार ओमप्रकाश गुर्जर रविवार को कस्बे के रामलीला मैदान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में आए थे। इस दौरान अवैध रूप से बजरी भरी तीन टै्रक्टर ट्रॉली उपखण्ड अधिकारी की गाड़ी के सामने आकर खड़ी हो गई।

अधिकारियों ने टै्रक्टर ट्रॉली वालों को रोक लिया, लेकिन उनके चालक मौका पाकर भागने में कामयाब हो गए। बाद में उपखण्ड अधिकारी ने थाना पुलिस को मौके पर बुलाकर टै्रक्टर ट्रॉलियों को पकडऩे का आदेश दिया, लेकिन देर शाम तक टै्रक्टर ट्रॉली पकड़ में नहीं आई । गौरतलब है कि पूर्व में भी कस्बे के लोग सीएलजी की बैठक में अवैध रूप से पत्थर व बजरी के वाहन तेज गति में दौड़ाने की शिकायत कर चुके है । लेकिन पुलिस प्रशासन की लापरवाही के कारण । रोजाना सुबह से श्याम तक पत्थर व बजरी के भरे टैक्टर ट्रोली कस्बे के बाजारों में बैखोफ दौड़ते रहते हैं। चालक तेज आवाज में गाने सुनते रहते हैं। इस कारण दुपहिया वाहन चालको को साइड नहीं मिलती। कस्बे की गलियां छोटी होने के कारण सुबह के समय विद्यालय जाने वाले बच्चों की भीड़ रहती है। इस कारण बजरी व पत्थरों से भरे वाहनों के गुजरने बच्चों को दुर्घटना होने का भय बना रहता है, लेकिन पुलिस प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।

सड़कों के भार की जांच करने पहुंचा सर्वे वाहन
दौसा. जिले में दौसा- कुण्डल मार्ग एवं दौसा तूंगा सड़क मार्ग पर वाहनों के लोड की जांच करने के लिए रविवार को सर्वे वाहन आया। सार्वजनिक निर्माण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सर्वे वाहन दौसा-कुण्डल-गुढाकटला वाया बांदीकुई मार्ग एवं दौसा- बनियाना, लवाण वाया तूंगा- दूदू सड़क मार्ग पर यह जांच करेगा कि इन सड़कों पर वाहनों का कितना भार है। सर्वे रिपोर्ट के बाद इन सड़कों को स्टेट हाइवे में परिवर्तित किया जाएगा।

शराब के आरोपी को भेजा जेल
मंडावर. थाना पुलिस ने देशी शराब के 8 9 पव्वे के साथ एक जने को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए।
थाना प्रभारी अशोककुमार झांझरिया ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर देवेंद्र कुमार यादव निवासी राजाजी थाना राजगढ़ को 8 9 देशी शराब के पव्वे के साथ भूड़ा मोड़ से गिरफ्तार किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.