झुन्झुनु। मण्ड्रेला थाना क्षेत्र के संवेदनशील बुथों सहित कस्बे में थानाधिकारी प्रमोद कुमार मय स्टाफ एवं एसएपी कम्पनी ने भय मुक्त मतदान के लिए फ्लैग मार्च कर लोगों को जागरूक किया। थानाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाओं (Rajasthan Election 2018) को मध्यनजर क्षेत्र के गांव बदनगढ़, खुडानिया, धत्तरवाला, बुडानिया, शेखपुरा सहित कस्बे के संवेदनशील बुथों एवं मुख्य बाजार सहित अन्य इलाकों में फ्लैग मार्च निकालकर अपनी ताकत का अहसास कराया। उन्होंने लोगों से सात दिसम्बर को बिना भय मतदान करने और किसी भी व्यक्ति को प्रलोभन से मतदान नही करने की अपील करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
वहीं दूसरी ओर... तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया
मण्ड्रेला थाना क्षेत्र के गांव खुडिया के नीत वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया। थानाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि गांव खुडिया निवासी करतार सिंह, बलवीर, श्रीमती मन्जु देवी को एसी/एसटी न्यायालय झुन्झुनु के आमदा गिरफ्तारी वारंट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।





No comments:
Post a Comment