Breaking News
recent

खिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम

बांदीकुई. जिला बास्केटबॉल संघ के तत्वावधान मेें रेलवे उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में जिला स्तरीय सीनियर पुरुष-महिला बास्केटबॉल चैम्पियनशिप का उद्घाटन शनिवार को संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष शशिकान्त चतुर्वेदी ने किया। उदघाटन मैच के पुरुष वर्ग में इलेवन स्टार क्लब ने राजदीप एकेडमी को 40-18 एवंं दूसरे मैच में डायमंड क्लब ने सीपीसी क्लब को 48-26 सेे हराया। विजेता टीम की ओर से चिराग सेठी,, महेन्द्र, शिवांग व नितेश ने 7-7अंक बनाए। दूसरे मैच की विजेता टीम की ओर से मनीष मंथन व राहुल ने 10-10 व हिमांशु ने 8 अंक अर्जित किए। महिला वर्ग में इलेवन स्टार बास्केटबाल ने सीपीसी क्लब को 32-18 से परास्त किया। विजेता टीम की ओर से लीना व अभिलाषा ने 12-12 अंक बनाए। इससे पूर्व सुबह खेले गए पुरुष वर्ग के मैच में राजदीप एकेडमी बांदीकुई ने रेलवे उच्च माध्यमिक विद्यालय क्लब को 28-18 एवं डायमंड क्लब बांदीकुई ने बीजी क्लब दौसा को 48-24 से हराकर सेमी फाइनल मेंं प्रवेश किया। विजेता टीम की ओर से मनीष, मानू, प्रियांशु खटाना व राहुल वर्मा ने 10-10 एवं मंथन व हिमांंशु देवतवाल ने 8-8 अंक बनाए। महिला वर्ग में ब्लू स्टार क्लब ने उच्च माध्यमिक क्लब देलाड़ी को 36-28 से परास्त किया। विजेता टीम की ओर से शीतल मीना ने 10, प्रियांशु जोनवाल 6 व साक्षी जोनवाल ने 4 अंक अर्जित किए। सेेमीफाइनल मुकाबला रविवार सुबह होगा। इसमेंं महिला वर्ग के सेमी फाइनल में बीजी क्लब दौसा बनाम ब्लू स्टार क्लब तथा इलेवन स्टार क्लब बनाम डायमंड क्लब के बीच मैच खेला जाएगा। समापन रविवार दोपहर तीन बजे होगा। (नि.स.)

रात्रिकालीन क्रिकेट में हर्ष क्लब बना विजेता
दौसा ग्रामीण . सोमनाथ नवयुवक मण्डल की ओर से भाईदोज पर एक दिवसीय रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता दुधिया रोशनी में आयोजित हुई। इसमें रोमांचक फाइनल मुकाबले में हर्ष क्लब ने सोमनाथ क्लब को 2 रन से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि भामाशाह रामस्वरुप जायसवाल ने कहा कि खेल से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र गुर्जर एवं पूर्व पार्षद नरेन्द्र जैमन ने की। संयोजक रितेश पारीक ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता टीमों को अतिथियों ने ट्राफी एवं स्मृति-चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर सहसंयोजक राजीव शर्मा, रुपेश शर्मा, मनोज मीना, आशीष वेद, धर्मेन्द्र शर्मा, गिरजू शर्मा, डॉ. पीयूष शर्मा, सत्यप्रकाश मीना, राहुल काका, विक्की, काना, हुनमंत, बनवारी गुर्जर, अरविन्द, दिलावर, अजय बन्ना, स्वामी, महेश
गुर्जर, अरविन्द, विकास शर्मा आदि मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.