Breaking News
recent

ट्रस्ट-प्रशासन में अटका अस्पतालों की भूमि आवंटन


सीकर मेडिकल कॉलेज का मामला
सीकर. सीकर मेडिकल कॉलेज के अधीन को बनने वाले अस्पताल की भूमि को लेकर गुरुवार को पीएमओ कार्यालय में बैठक हुई। जिसमें कॉलेज से जुड़े पदाधिकारी व सांवली ट्रस्ट के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में ट्रस्ट के प्रतिनिधि मंडल ने मेडिकल कॉलेज से अटैच अस्पताल के लिए जगह देने वाले ट्रस्ट को कार्ययोजना तक नहीं दी गई। जिससे ट्रस्ट की बैठक में जमीन का आवंटन पर सहमति नहीं बनी। इस पर प्रबंधन ने ट्रस्ट की कई मांगों पर सहमति जताई। बैठक में ट्रस्ट के पदाधिकारी कांता प्रसाद मोर, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गोवर्धन मीणा, मगन सिंह शेखावत सहित संबंधित पदाधिकारी व अधिकारी मौजूद रहे। मेडिकल कॉलेज के लिए २०१६ में सांवली ट्रस्ट ने जमीन थी। उस दौरान जमीन देने के साथ ही ट्रस्ट ने कुछ शर्ते रखी थी। जिसमें पहली शर्त यह थी कि मेडिकल कॉलेज संचालन बोर्ड में ट्रस्ट के दो सदस्य रखे जाएंगे। इसके अलावा ट्रस्ट के अधीन पढऩे वाले नर्सिंग स्टूडेंटस को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा अब ट्रस्ट से नए अस्पताल के जमीन तो मांगी जा रही है कि लेकिन कहां बनेगा इसकी कार्ययोजना तक नहीं बनाई गई।
विभाग की नाकामी
मेडिकल कॉलेज की मंजूरी मिलते ही विभाग की मंशा ठीक नहीं थी। विभाग की नजर ट्रस्ट की जमीन पर है। मेडिकल कॉलेज मंजूर होते ही ट्रस्ट ने करोड़ों की ८० बीघा कच्ची जमीन दी थी लेकिन सरकार शुरू से ही मेडिकल कॉलेज नहीं चलाना चाहती थी इस कारण उन्होंने प्रोजेक्ट में रुचि नहीं दिखाई। अब ट्रस्ट से ५० हजार मीटर भूमि मांगी जा रही है लेकिन इस भूमि का उपयोग कैसे किया जाएगा इसकी जानकारी नहीं दी जा रही है।
बीमारी बताई तो दो को माना राज सेवा से अनफिट
सीकर. चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखने के लिए बीमारी के दस्तावेज पेश करने पर दो कर्मचारियों के खिलाफ अनिवार्य सेवानिवृति की कार्रवाई शुरू कर दी गई। मामले के अनुसार खंडेला तहसील के दायरा गांव की राउमावि के अध्यापक भगवान सहाय व लखीपुरा, पिपराली के प्रधानाध्यापक रणजीतसिंह को चुनाव ड्यूटी में लगाया गया था। प्रार्थना पत्र में इन लोगों ने बताया कि उन्हें हार्ट, शूगर, बीपी, न्यूरो आदि की बीमारी है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने दोनों को ही राजकार्य में अनफिट मानते हुए स्वैच्छिक व अनिवार्य सेवानिवृत्ति दिए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
चिकित्सक-कंपाउंडर को नोटिस
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण ऑफिसर (एस.डी.एम.) ने गुरुवार को खंडेला स्थित श्रीमती मणी देवी उपाध्याय राजकीय आयुर्वेद औषद्यालय में कार्यरत आयुर्वेद चिकित्सक बाबूलाल शर्मा व कम्पाउण्डर छीतरमल सैनी को बिना सूचना के अनुपस्थित पाए जाने पर नोटिस जारी किए हैं। अधिकारी के निरीक्षण के दौरान दवाखाने पर सुबह ताला लटका मिला।
छह को नोटिस
रिटर्निग ऑफिसर (एसडीएम) दांतारामगढ़ ने विधानसभा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर छह कर्मचारियों और बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर एक कार्मिक को नोटिस जारी किया है। सहायक रिटर्निग ऑफिसर (तहसीलदार) दांतारामगढ़, सहायक अभियन्ता जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग दांतारामगढ़, ज्वाला सहाय मीणा उप तहसीलदार पलसाना, सैक्टर अधिकारी पलसाना राज मल्वान, कालूराम बुनकर सैक्टर अधिकारी दांतारामगढ़, विकास अधिकारी पंचायत समिति दांतारामढ़ को विधानसभा चुनाव आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर कारण बताओ नोटिस जारी किया हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.