Breaking News
recent

हरे निशान पर खुले बाजार, सेंसेक्स आैर निफ्टी को मिली बढ़त

नर्इ दिल्ली। बुधवार को शेयर बाजार में बढ़त दिखार्इ दे रही है। दोनों प्रमुख सूचकांक हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। मौजूदा समय में सेंसेक्स 0.30 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। जबकि सेंसेक्स 0.26 फीसदी की बढ़त के साथ खुला था। वहीं निफ्टी 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी 0.38 फीसदी की बढ़त के साथ खुला था। इससे पहले मंगलवार को कारोबार बढ़त के साथ बंद हुआ था। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर आज का मार्केट किस आेर रुख कर रहा है।

हरे निशान पर कारोबार
आज यानि बुधवार को शेयर बाजार सकारात्मक रुख लिए हुए हैं। मौजूदा समय में बांबे स्टाॅट एक्सचेंक का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 106.40 अंकों की बढ़त के साथ 35619.54 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वहीं नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी सही रास्ते पर है। मौजूदा समय में निफ्टी 24.35 अंकों की बढ़त के साथ 10709.95 अंकों पर कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी 41 अंकों की बढ़त के साथ खुला था।

सेक्टोरियल इंडेक्स का हाल
अगर बात सेक्टोरियल इंडेक्स की करें तो बैंक एक्सचेंज 19.99 अंकों की बढ़त के साथ सपाट नजर आ रहा है। वहीं आॅटो सेक्टर का भी यही हाल है। आॅटाे सेक्टर 30.60 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी 77.50 आैर कैपिटल गुड्स 70.32 अंकों की बढ़त पर कारोबार कर रहा है। आर्इटी सेक्टर अच्छा कारोबार कर रहा है। सेक्टर 226.37 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। आॅयल कंपनियां भी 114.60 अंकों की बढ़त पर कारोबार कर रहा है। बीएसर्इ स्माॅलकैप 61.71 अंक आैर बीएसर्इ मिडकैप 48.02 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.