पोकरण. कस्बे से पांच किमी दूर जोधपुर रोड पर एक कार व जेसीबी की भिड़ंत में चार जने घायल हो गए। जिनमें से दो गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर किया गया। एक कार में सवार कुछ लोग जोधपुर से पोकरण की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान कस्बे से पांच किमी दूर आगे चल रही एक जेसीबी से उनकी भिड़ंत हो गई। जिससे कार में सवार खुईयाला जैसलमेर निवासी ऊंकाराराम (50) पुत्र सुरताराम, कालूराम (40) पुत्र सुरताराम, दिलीप (15) पुत्र कालूराम व दानाराम (35) पुत्र ऊंकाराराम घायल हो गए। सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस के इएमटी मनोज पालीवाल व पायलट सवाईसिंह उज्जवल तत्काल मौके पर पहुंचे और घायलों को पोकरण अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद ऊंकाराराम व कालूराम को गंभीर हालत के कारण जोधपुर रैफर कर दिया। जबकि दिलीप व दानाराम को छुट्टी दे दी।
पशुओं ने फिर किया श्रद्धालु को घायल
रामदेवरा. गत एक सप्ताह में लगातार तीसरी बार आवारा पशुओं ने एक श्रद्धालु को घायल कर दिया। जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। गौरतलब है कि गांव में आवारा पशुओं की संख्या बढऩे लगी है। आए दिन पशु हमला कर श्रद्धालुओं को घायल कर देते है। बुधवार की रात्रि में मेहसाणा निवासी पाशाभाई (72) बाबा की समाधि के दर्शनों के बाद मंदिर से बाहर निकल रहा था। इस दौरान पीछे से आ रहे एक सांड ने उसे सींग मार दिए। जिससे उसके जांघ पर गंभीर घाव हो गया । उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। यहां उसे उपचार के बाद छुट्टी दी गई। एक सप्ताह में लगातार तीसरी बार हुई घटना से श्रद्धालुओं सहित स्थानीय ग्रामीणों में रोष व्याप्त है । ग्रामीणों व दुकानदारों ने बताया कि आवारा पशुओं को गौशाला भिजवाने के लिए कई बार ग्राम पंचायत से आग्रह किया गया, लेकिन उनकी ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है ।





No comments:
Post a Comment