बालोतरा. राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ की ओर से सोमवार रात्रि में आकडिय़ा महादेव मंदिर में मिट्टी के दीपक लगाए गए। महासंघ जिलाध्यक्ष नरेश प्रजापत ने कहा कि मिट्टी के दीपक से अध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है। पर्यावरण शुद्ध होता है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष गोविंद गोल, ब्लाक अध्यक्ष देवीलाल प्रजापति, चैनाराम, रूपाराम आदि मौजूद थे।
ये भी पढें...
स्काउटस ने दिया स्वच्छ दिवाली व मतदान का संदेश
गिड़ा. जाखड़ा के आदर्श विद्यालय में मंगलवार को स्काउट गाइड ने रैली निकाल स्वच्छ दीपावली व मतदान करने का संदेश दिया। सीओ योगेन्द्रसिंह, स्थानीय संघ सचिव जेठाराम के निर्देशन व स्काउट यूनिट लीडर मोतीराम व्याख्याता के नेतृत्व में रैली निकाली। इसे पीईईओ खेताराम व उमेदाराम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान शिव मंदिर, ग्राम पंचायत परिसर व गांव में गलियों में साफ -सफाई की गई। इसे पीईईओ खेताराम व उमेदाराम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान शिव मंदिर, ग्राम पंचायत परिसर व गांव में गलियों में साफ -सफाई की गई।विद्यालय परिसर में स्काउट्स ने विभिन्न रंगोलियां व पोस्टर बना तथा मिट्टी के दीपक जलाए। इस दौरान जगदीश प्रसाद शर्मा, पेमाराम सैन, भोमाराम जाखड़, जूंजाराम डेलू, मुकेश शर्मा, गणपत जाखड़, महेंद्र शर्मा, गोपीलाल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
आंगनबाड़ी केंद्र पर मनाया दीपोत्सव
रामसर . क्षेत्र के खारिया राठौड़ान आंगनबाड़ी केन्द्र पर मंगलवार को दीपोत्सव हुआ। इस दौरान बच्चों को मिष्ठान व अन्य सामग्री वितरित की गई। कार्यकर्ता कविता पंवार ने दानदाताओं का आभार जताया।
मतदाताओं को किया जागरूकता
धोरीमन्ना . स्थानीय डाक बंगले में स्वीप कार्यक्रम के तहत रंगोली और दीपमाला मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान इवीएम व वीवीपेट मशीन से मतदान की जानकारी दी। इस दौरान इवीएम व वीवीपेट मशीन से मतदान की जानकारी दी।सहायक रिटर्निंग अधिकारी भागीरथराम विश्नोई, विकास अधिकारी नरेंद्र सोउ, विधानसभा स्वीप प्रभारी देवराज शर्मा उपस्थित रहे।
डीएमसीए- धोरीमन्ना में मतदाता जागरूकता के लिए सजाई रंगोली।





No comments:
Post a Comment