Breaking News
recent

पंजाबी गाने 'लॉन्ग लाची...' पर लड़कियों ने किया आॅरिजनल से भी बेहतर परफॉर्म, लाखों हुए दीवाने

मुंबई। आजकल देशभर में पंजाबी गाने वायरल हो रहे हैं। पंजाबी सिंगर्स का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। अब तो मूवीज में भी पंजाबी गानों की भरमार है। इसी बीच मार्च में रिलीज हुए एक पंजाबी मूवी के गाने ने धूम मचा रखी है। ये जब लांच हुआ तब भी हिट रहा था और रिलीज के 8 महीने बाद भी उतना ही लोकप्रिय है।

 

Punjabi Song Laung Laachi

ये गाना 'लॉन्ग लाची' पंजाबी मूवी का टाइटल ट्रेक है। इसमें पंजाबी सुपरस्टार्स नीरू बाजवा और एम्मी वर्क ने लीड रोल निभाया है।

पंजाबी मूवी के आॅरिजनल सांग को यूट्यूब पर 510 मिलियन बार देखा जा चुका है। ये गाना पहली बार फरवरी 2018 को लांच हुआ था।

'लॉन्ग लाची' गाने को मन्नत नूर ने गाया था। इसके एक महीने बाद ही मनप्रीत टूर ने इस गाने पर कवर डांस किया। इस वीडियो को भी करीब 2 करोड़ बार देखा जा चुका है।

Punjabi Song Laung Laachi

मनप्रीत टूर के अलावा भी इस गाने पर कई उभरते कलाकारों ने डांस कवर पेश किए। इनमें से कई सारे वीडियोज यूट्यूब पर वायरल हो गए। इस गाने के प्रति फैंस की दीवानगी अब तक कम नहीं हुई है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.