Breaking News
recent

'मेरे लिए आक्रामकता का मतलब जीत का जुनून है'- कप्तान विराट कोहली

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को एक बेहतरीन कप्तान के साथ-साथ आक्रामक खिलाड़ी के रूप में भी जाना जाता है और इस आक्रामकता को उन्होंने जीत का जुनून करार दिया है। आस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार से शुरू हो रही टी-20 सीरीज से पहले मंगलवार को कोहली ने संवादताताओं से अपनी आक्रामकता के बारे में पूछे जाने पर यह बयान दिया।भारत और आस्ट्रेलिया के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मैच बुधवार को द गाबा स्टेडियम में खेला जाएगा।


कोहली के लिए आक्रामकता जुनून है-
कोहली ने कहा, "हर किसी के लिए आक्रामकता के अलग मायने और परिभाषा है। मेरे लिए आक्रामकता का मतलब जीत का जुनून है। मैं हर हाल में जीत हासिल करना चाहता हूं। एक आक्रामकता का मतलब यह भी हो सकता है कि आप किसी स्थिति को लेकर कितने जुनूनी हैं और अपनी टीम के लिए 110 प्रतिशत देना मेरा जुनून है।"


वपक्षी टीम पर निर्भर करेगी आक्रामकता-
कप्तान ने कहा, "वैसे आक्रामकता मैदान पर प्रतिस्पर्धी टीम के खिलाफ स्थिति पर निर्भर करती है। अगर वह आक्रामकता दिखाएगी, तो हम भी इसका जवाब उसी प्रकार देंगे। हम वह टीम नहीं हैं, जो खुद से कुछ शुरू करती हो। हमने अपने सम्मान की एक रेखा तय की है और अगर कोई उसे लांघने की कोशिश करेगा, तो हम उसके खिलाफ खड़े होंगे।"


भारत बनाम आस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज का शेड्यूल-
भारत और आस्ट्रेलिया के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मैच 21 नंवबर को दूसरा मैच 23 नंवबर और तीसरा मैच 25 नंवबर को खेला जाएगा। इस सीरीज की समाप्ति के बाद भारतीय टीम आस्ट्रेलिया से टेस्ट सीरीज खेलेगी। टेस्ट सीरीज में दोनों देशों के बीच चार मैच खेले जाने है। भारत इस ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर 3 T20, 4 टेस्ट और 3 वनडे मुकाबले खेलेगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.