Breaking News
recent

राजस्थान में यहां हुई खौफनाक वारदात, युवक की हत्या कर प्रेमिका के आंगन में लटका दिया शव, पढ़ें रिपोर्ट

प्रतापगढ़।

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में हत्या का मामला सामने आ रहा है। जिले के पीपलखूंट थाना क्षेत्र के सोडलपुर गांव में एक युवक की हत्याकर शव उसकी प्रेमिका के घर के आंगन में पेड़ से लटका दिया। युवक के परिजनों ने प्रेमिका के परिजनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को उतरवाया और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।

 

थाना प्रभारी सुरेंद्रसिंह सोलंकी ने बताया कि सुदेश (23) पुत्र कचरु मीणा निवासी खजुरी खोरा डूंगलावाणी थाना घंटाली का सोडलपुर निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिजनों को इसका पता चलने पर कुछ दिनों पहले दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया था। इस बीच 19 नवम्बर को सुदेश का शव युवती के मकान के आंगन में एक पेड़ से लटका मिला। जिससे सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सुदेश के परिजनों को बुलाया गया। शव को मंगलवार को पेड़ से उतारा और पीपलखूंट सीएचसी में लाए। यहां शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

 

मृतक के भाई कैलाश के अनुसार 18 नवम्बर को सुदेश के मोबाइल पर युवती का फोन आया था। युवती ने उसे मिलने के लिए सोडलपुर बुलाया था। जिसके बाद वह वापस नहीं आया। कैलाश ने आरोप लगाया कि उसके भाई की हत्या युवती के परिजनों ने की है। पुलिस ने परिजनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.