Breaking News
recent

रंजिश को लेकर दो गुटों में हुए झगड़े के बाद तनाव

पुलिस ने किए मामले दर्ज, पुलिस तैनात
श्रीगंगानगर. जवाहरनगर थाना इलाके में रविदास मंदिर के समीप शुक्रवार रात को रंजिश को लेकर दो पक्षों में लाठी-भाटा जंग व तलवार आदि चलने से दो जने घायल होने की घटना के बाद पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मामले दर्ज कर लिए गए हैं।


पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात को रविदास मंदिर के पास दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। इस दौरान सूचना मिली कि झगड़े में दो तरफ से फायर व पथराव होने से कई जने घायल हो गए। इसकी सूचना पर पुलिसकर्मियों में हडक़ंप मच गया और आनन-फानन में जवाहरनगर थाना सहित अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। झगड़े में दो जनों को चोटें आई थी, जिनको लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवा दिया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। दोनों पक्षों में तनाव को देखते हुए वहां पुलिस तैनात कर दी गई थी।

 

इस संबंध में शनिवार सुबह इन्दिरा कॉलोनी निवासी भट्टू पुत्र शेर मोहम्मद ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि घर में घुसकर जय, बिल्ला, हैपी, आकाश वगैरह ने लाठी, तलवारों से हमला किया और फायर किए। दूसरी पक्ष में छजगरिया बस्ती निवासी कृष्णादेवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका पुत्र आकाा व उसके साथी रात को फिल्म देखकर आ रहे थे कि काला लट्टू, भुटलो, अभिषेक वगैरह ने उनके साथ मारपीट की और पिस्तौल दिखाया। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.