Breaking News
recent

देश वापस लौट रहे हैं इरफान खान! आते ही करेंगे इस मंदिर के दर्शन

एक्टर इरफान खान इन दिनों लंदन में अपने कैंसर का इलाज करवा रहे हैं। कई महीनों से अभिनेता अपने परिवार के साथ लंदन में ही हैं। स्पॉट बॉय की एक खबर के अनुसार जल्द ही एक्टर निजी कारण से भारत वापस लौटेंगे। इस दौरान वह नासिक स्थ‍ित त्र्यम्बकेश्वर मंदिर में भगवान शिव की पूजा करेंगे। हालांकि तारीख को लेकर पुख्ता तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है लेकिन यह तय बताया जा रहा है कि इरफान मात्र 2 दिन के लिए ही देश में रहेंगे। जिसके बाद वो इलाज के लिए वापस लंदन लौट जाएंगे।

irrfan khan

डॉक्टर्स ने अभी नहीं दी क्लीनचिट
सूत्रों के मुताबिक, 'इरफान को लंदन वापस लौटना पड़ेगा क्योंकि अभी तक डॉक्टर्स ने उन्हें क्लीनचिट नहीं दी है। डॉक्टरों को उम्मीद है कि अगले साल मार्च तक वे मूवी सेट पर लौट सकेंगे। लेकिन इसके लिए इरफान को डॉक्टर की गाइडलाइन्स फॉलो करनी होगी। '

irrfan khan

ट्वीट कर दी थी बीमारी की जानकारी
इरफान ने कुछ महीनों पहले ट्वीट कर बीमारी की जानकारी साझा की थी। उन्होंने लिखा था, 'जिंदगी में अचानक कुछ ऐसा हो जाता है जो आपको आगे लेकर जाती है। मेरी जिंदगी के पिछले कुछ दिन ऐसे ही रहे हैं। मुझे न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर नामक बीमारी हुई है। लेकिन मेरे आसपास मौजूद लोगों के प्यार और ताकत ने मुझमें उम्मीद जगाई है। मुझे नहीं पता था कि दुर्लभ कहानियों को तलाश करते-करते मेरा सामना एक दुर्लभ बीमारी से हो जाएगा।'



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.