Breaking News
recent

आग लगने से लाखों का माल स्वाह

घड़साना.

कस्बे के मेन बाजार स्थित टायरों की दुकान में दीपावली की रात आग लगने से लाखों का माल स्वाह हो गया। बंद दुकान में आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के दुकानदारों और नागरिकों ने आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया। इस कारण आग अन्य दुकानों में नहीं फैली।

घटना की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार विनोद गोदारा, थानाधिकारी तथा बीएसएफ जवान मौके पर पहुंच गए। बाजार के बीचोंबीच स्थित दुकान क्वालिटी टायर सर्विस के उपरी भाग में रात ग्यारह बजे आग लग गई। आग लगने का कारण पटाखों की चिंगारी अथवा शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है। आग के कारण बड़ी संख्या में उपरी भाग में रखे कार-जीप आदि के टायर व ट्यूब जल कर स्वाह हो गए।

उपरी भाग में लगी आग की गर्मी से दुकान के भूतल भाग में भी असर हुआ लेकिन बीएसएफ के टैंकर व स्थानीय क्षेत्र में पेयजल सप्लाई करने वाले कई टैंकरों ने घटनास्थल पर पहुंच कर आग पर काबू कर लिया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.