Breaking News
recent

कारों की भीषण भिड़ंत में एक युवक की मौत, पांच जने घायल

कालूवाला मोड के समीप हुआ हादसा
श्रीगंगानगर. जवाहरनगर थाना इलाके में शुक्रवार शाम को हनुमानगढ़-अबोहर बाईपास के दो डी गांव के समीप कारों की आमने -सामने हुई भीषण भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई तथा पांच जने घायल हो गए।


पुलिस ने बताया कि शाम को एक कार में गुजरात का परिवार अमृतसर से घूमकर आ रहा था और इधर से मोजगढ़ पंजाब निवासी मृतक गौरव (20) पुत्र जयसिंह झांझडिया कार लेकर जा रहा था। हनुमानगढ़-अबोहर बाईपास के समीप गांव दो डी के सामने एक ट्रेक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करते समय दोनों कारों में भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में कार में सवार लोगों की चीख-पुकार निकल गई। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग जमा हो गए।

 

लोगों ने तत्काल घायलों को कारों से निकालकर राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहां गौरव को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के दौरान गौरव को सिर में अंदूरुनी चोट लगने से कान से खून बह रहा था। हादसे की खबर लगते ही युवक के परिजन अस्पताल पहुंच गए। जहां परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

रिश्तेदार व मिलने वाले उनको ढांढस बंधा रहे थे। मामले की सूचना मिलने पर मौेके पर पहुंची जवाहरनगर थाना पुलिस ने मौका मुआयना किया और वाहनों को साइड में हटवाया। हादसे में राजकोट गुजरात निवासी पल्लवी (21), वीराबाई (50), कांतूबाई (45), गौतमी (20) घायल हो गए और दो अन्य को भी चोटें आई।


मृतक इकलौती संतान
- अस्पताल पहुंचे मृतक के रिश्तेदारों ने बताया कि गौरव अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। यह परिवार मौजगढ़ पंजाब में रहता है। शुक्रवार को वे श्रीगंगानगर में अपने किसी मिलने के वाले यहां शादी समारोह में आए हुए थे। वह शादी के लिए अपने माता-पिता को लेने के लिए कार से जा रहा था कि रास्ते में यह हादसा हो गया। हादसे की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया और परिजन व रिश्तेदार आदि लोग राजकीय चिकित्सालय पहुंच गए।


घूमकर आ रहा था राजकोट का परिवार
- घायलों के परिजनों ने बताया कि राजकोट गुजरात का यह परिवार अमृतसर से घूमता हुआ वापस जा रहा था। रास्ते में अबोहर मार्ग पर यह हादसा हो गया। घायलों का यहां कोई नहीं होने पर कृषि उपज मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष मनिंदर सिंह मान ने अपने खर्चे से इन घायलों के इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भिजवा दिया। यहां से इलाज के बाद इनको गुजरात रवाना किया जाएगा।


पुलिस ने घायलों को सामान लाकर सौंपा
- घटना स्थल पर गुजरात वालों की कार में कई बैग, सूटकेस आदि सामान बिखरा हुआ था। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौका मुआयना व कार्रवाई की। इसके बाद पुलिस ने दोनों कारों की तलाश ली तो गुजरात वालों की कार में कई बैग, सूटकेस सहित अन्य सामान था। जिसको चालक पुलिसकर्मी सुरेन्द्र कुमार ने पुलिस जीप में डाल लिया। इस दौरान एएसआई राजपाल व सिपाही रणवीर सिंह भी मौके पर थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.