Breaking News
recent

कांग्रेस अध्यक्ष पर बरसे भाजपा के ये नेता...' राहुल की अभद्र भाषा कांग्रेस को समाप्त कर देगी'

कोटा। राÓयसभा में मुख्य सचेतक एवं सांसद नारायणलाल पंचारिया ने शनिवार को सुबह 11 बजे मोदी कॉलेज दादाबाड़ी में कोटा शहर के शक्तिकेन्द्रों एवं मण्डल अध्यक्षों की बैठक ली। इसमें विधानसभा चुनावों में पूरी तरह जी जान से जुट जानें का आव्हान किया।

Diwali 2018: दीपावली पर खरीदिए राशि के रंग की कार
और बाइक होगी सौभाग्य की बरसात ...


पंचारिया ने कहा, कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी सहित कांग्रेसी नेता देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति जिस अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, उसका जबाव देश की जनता देगी।

उन्होंने कहा, कांग्रेसराज में जिन देशों के आगे हमारी कोई तब्बजो नहीं थी, जहां भारत का प्रधानमंत्री कब गए कब आए, इसका पता तक नहीं चलता था। अब उन्हीं देशों में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब पहुंचते हैं तो एक महानायक की तरह स्वागत अभिनंदन और मान सम्मान होता है।

कार्यकर्ताओं से बोले पीएम @narendramodi , ' हमें देश की destiny की चिंता
है वे केवल dynasty बचाने में लगे हैं ...

बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष हेमन्त विजयवर्गीय ने कीए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद पंवार, जिला महामंत्री अरविन्द सिसौदिया,अमित शर्मा, जगदीश जिंदल कोटा दक्षिण विधानसभा विस्तारक तपेन्द्रसिंह कोटा उत्तर विधानसभा विस्तारक गजेन्द्र नागर,लाडपुरा विधानसभा विस्तारक लक्ष्मीकांत श्रृंगीए मण्डल अध्यक्ष रामलाल टटवाडिया मण्डल अध्यक्ष खेमचन्द्र शाक्यवाल एवं मण्डल अध्यक्ष शिवनायण शर्मा आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किये तथा शक्तिकेन्द्र संयोजक एवं मण्डलों के महामंत्री भी मौजूद रहे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.