Breaking News
recent

दिन भर छाए रहे बादल, ठंडक बढ़ी

श्रीगंगानगर.

इलाके में मंगलवार को पूरा दिन बादल छाए रहे। इसके साथ ही इलाके में ठंडक बढ़ गई। सुबह के समय भ्रमण के लिए निकलने वाले लोग ऊनी कपड़ों का उपयोग करने लगे हैं वहीं कार्तिक मास के चलते सुबह मंदिरों के लिए निकलने वाले लोग भी सर्दी से बचाव करते नजर आ रहे हैं। अल सुबह और शाम ढलने के साथ ही सर्दी का असर तेज होने लगा है।

इलाके में मंगलवार को दिन की शुरुआत ठंडक के साथ हुई। सुबह निकले दूध और सब्जी विक्रेता ऊनी कपड़े पहने दिखे वहीं सुबह आठ बजे के आसपास स्कूल के लिए निकले विद्यार्थियों पर भी सर्दी का असर नजर आ रहा था। दोपहर बाद तक सूरज बादलों की ओट में ही छिपा रहा। दिन के अधिकांश समय सूरज छिपा रहने से ठंडक का अहसास बढऩे लगा है। सर्दी के चलते शाम सात बजे के आसपास बाजारों में रौनक घटने लगी है। ऊनी कपड़ों की बिक्री में भी तेजी आई है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.