Breaking News
recent

कलश यात्रा में झलकी आस्था

करीरी. समीप के मंडेरू गांव में सोमवार से भागवत कथा शुरू हुई, जिसमें सुबह कलश यात्रा निकाली गई।पंडितों ने 51 कलशों का पूजन कराया। महिलाएं सिर पर कलश धारण कर बैण्डबाजों के साथ चल रही थी। यजमान चौथीलाल भागवत पोथी को सिर पर रखकर चल रहे थे। गाजे-बाजे से निकली कलश यात्रा में जयकारे गूंज उठे। कलश यात्रा घासीराम बाबा की परिक्रमा लगाते हुए मंडेरू, पाड़ली, खिरखिड़ी, जोधपुरा आदि होते हुए वापस कथा स्थल पहुंची। कथा वाचक जयकिशोरी ने भागवत कथा का महत्व बताया।
नादौती. उपखण्ड के कस्बा शहर में सोमवार को संत नर्वदादास तेरहभई त्यागी के सानिध्य में विशाल कलश शोभा यात्रा निकाली गई। लोक देवता सुरतराम बाबा के स्थान पर श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। गाजे-बाजे से निकली कलश यात्रा में श्रद्धालु नाचते-गाते चल रहे थे। साध्वी कृष्णादास महाराज के चातुर्मास समापन के उपलक्ष्य में आयोजित उक्त भागवत कथा में जगदीश सिंह भागवत कथा ग्रन्थ व शालिगग्रामजी की प्रतिमा को पं. गिर्राज प्रसाद जैमन सिर पर रखकर चल रहे थे। कलश यात्रा गांव के मुख्य बजार, खेजड़ा, हीरामन, बस स्टेण्ड, सार्वजनिक चौक आदि मार्गो से होकर निकली, जिसका जगह-जगह स्वागत किया गया। शोभा यात्रा में कथा वाचक पं. रमाकांत शास्त्री व कई लोग शामिल हुए।इससे पूर्व बाबा के स्थान पर आचार्य शास्त्री के दिशा निर्देशन में बाबा के सेवक बुद्ध सिंह, भंवर सिंह, राजेन्द्र सिंह, नवल सिंह आदि ने पूजा की। संयोजक संत त्यागी ने बताया कि कथा का २० नवम्बर को समापन होगा।
मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव आज
करौली. नदी दरवाजे बाहर स्थित बैठा हनुमान मंदिर तथा लक्ष्मी मैरिज गार्डन स्थित मां बीजासन इन्द्रगढ़ वाली माता के मंदिर में मंगलवार को अन्नकूट का आयोजन होगा। इन्द्रगढ़ भक्त मण्डल के विष्णु कसेरा ने बताया कि मंगलवार शाम अन्नकूट की भव्य झांकी सजाई जाएगी एवं माताजी को भोग लगाया जाएगा। इस मौके पर हजारों श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे। अन्नकूट को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.