पाली. जिले की हॉट सीट सुमेरपुर में आखिरकार कांग्रेस ने नामांकन की अंतिम तिथि से एक दिन पहले पत्ते खोलकर सभी को चौंका दिया। पार्टी ने पूर्व मंत्री बीना काक का टिकट काटकर फिर से महिला पर ही भरोसा जताया है।
कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता और जिला परिषद सदस्य रंजू रामावत चुनावी रण में उतरेंगी। सुमेरपुर सीट पर चली टिकट की रेस मेें रामावत ने सभी दिग्गजों को पछाड़ दिया। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने रामावत की उम्मीदवारी पर मोहर लगाई। रामावत वर्तमान में जिला जिले में जिला परिषद सदस्य है और राहुल गांधी की टीम से भी जुड़ी हुई है।
छात्र राजनीति से आगे बढ़ी रंजू एनएसयूआई की प्रदेश अध्यक्ष, युवक कांग्रेस की प्रदेश महासचिव, एआईसीसी की सदस्य समेत कई पदों पर रहीं है। कांग्रेस के युवा और सक्रिय चेहरों में रामावत का नाम भी शामिल है। टिकट मिलने की सूचना मिलते ही रामावत के समर्थकों ने खुशी जताई। रामावत सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगी।
टिकट मिलते ही पहली बात : पार्टी ने योग्यता का सम्मान किया
मुझे प्रत्याशी बनाकर पार्टी ने योग्यता का सम्मान किया है। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी नेताओं ने मेरा चयन योग्यता के आधार पर किया है। मैं पन्द्रह साल से राजनीति के माध्यम से सेवा कर रही हूं। पार्टी ने मौका दिया है आगे भी जनता की सेवा करती रहूंगी। सभी का साथ लेकर सुमेरपुर विधानसभा का विकास करेंगे।
प्रत्याशी का ‘आधार’
आमदनी: पहचान: युवा और सक्रिय महिला चेहरे के रूप में, राहुल गांधी की टीम में भी शामिल रहीं, कांग्रेस की युवा टीम में भी कई दायित्व संभाले
अनुभव: प्रदेश प्रवक्ता, जिला परिषद सदस्य, एआईसीसी सदस्य, प्रदेश महासचिव, सामाजिक संगठनों से भी जुड़ाव
अक्सर कहां मिलती हैं: सुमेरपुर, सिरोही
कोई विकास नहीं किया, जनता करेगी हिसाब
विधानसभा क्षेत्र में समस्याओं का अम्बार है। जनता चुनाव में हिसाब करेगी।
महेश जोशी, देहात, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस
प्रत्याशी दागदार नहीं होना चाहिए
प्रत्याशी आपराधिक रिकॉर्ड वाला नहीं चुनेंगे। वह दागदार भी नहीं हो।
नटवर रामीणा, सामाजिक कार्यकर्ता
पूछेंगे सवाल, कैसे करेंगे विकास
प्रत्याशी का चयन करने से पहले सवाल करेंगे कि क्षेत्र का विकास कैसे करेंगे।
कानाराम, क्षेत्र के चेंजमेकर
जवाई पुनर्भरण को धरातल पर लाएं
जवाई पुनर्भरण योजना को धरातल पर लाने की जरूरत है।
नरेन्द्र परिहार, वॉलंटियर





No comments:
Post a Comment