Breaking News
recent

मोहर्रम कमेटी ने दिया भाईचारे का संदेश

बांदीकुई. शहर के स्वर्ग रोड स्थित इच्छापूर्ण हनुमान मंदिर में चल रही भागवत कथा में मोहर्रम कमेटी के पदाधिकारिायों ने पहुंच भागवताचार्य पं.कृष्णानंद महाराज का माला व साफा पहनाकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया। इसके बाद मोहर्रम कमेटी के सदस्यों ने आकर्षक कव्वाली व भजनों की प्रस्तुति दी। मोहर्रम कमेटी अध्यक्ष उमरदीन खान, सचिव इरफान खान, कोषाध्यक्ष शहजाद खान, खलील, गायक आरीफ खान, मोहम्मद हनीफ, इमरान खान एवं खलीलुद्दीन ने भी शिरकत की। इस दौरान इच्छापूर्ण हनुमान मंदिर कमेटी की ओर से भी राधाकृष्ण की प्रतिमा देकर मोहर्रम कमेटी सदस्यों का स्वागत किया गया।
पार्षद बबलू पंडित ने कहा कि हिन्दू-मुस्लिम समाज के लोगों का एक साथ बैठना भाईचारे का संदेश है। उन्होंने कहा कि यह कार्य एक सराहनीय है। ऐसे एक दूसरे के आयोजनों में हिन्दू व मुस्लिम समाज के लोगों बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
पं.अम्बिकेश्वर शर्मा, संत दीपकदास, बाबूदास, पार्षद मोतीलाल सैनी, संत सोनगिरी, सोनू जाखड़, मानसिंह गुर्जर, कालू हरियाणा, मनोहर हरियाणा, जगमोहन पान व जीतू हरियाणा भी मौजूद थे।

धार्मिक आयोजन से बढ़ता है भाईचारा
बडियालकलां . कांवर बास चोरवाड़ा स्थित शिव मंदिर में आयोजित धार्मिक आयोजन में जिला प्रमुख गीता खटाना ने कहा कि ऐसे आयोजनों से लोगो में धार्मिक भावना पैदा होती है, वहीं लोगों को एक साथ बैठने का मौका मिलने से भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। भंडारे में आसपास के करीब आधा दर्जन से अधिक गांवों के लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। विधायक डॉ. अलकासिंह, मनोहरलाल महावर, एडवोकेट सुमेरसिंह रलावता, रंगलाल, राजाराम कावर, युवा कांग्रेस नेता अमरसिंह महाणा, बबलू सोडाला, शिवराम व गुठ्ठल कांवर आदि मौजूद थे।

गौड़ सनाढ्य ब्राह्मण समाज की एकजुटता पर बल

लालसोट. मण्डावरी कस्बे में शुक्रवार को भगवती शिक्षा निकेतन विद्यालय में गौड़ सनाढ्य ब्राह्मण सभा के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि ब्राह्मण सभा के जिला कोषाध्यक्ष कमलेश शर्मा रहे। विशिष्ट अतिथि जिला मंत्री रमेश चन्द शर्मा थे। अध्यक्षता जमना प्रसाद किशोरपुरा ने की। समारोह में समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।
वक्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने एवं संगठित रहने का आह्वान किया। समारोह में लवाण इकाई अध्यक्ष गंगासहाय शर्मा, संगठन मंत्री लालसोट जयप्रकाश तिवाड़ी, जिला संगठन मंत्री गिर्राजप्रसाद, जिला सहकोषाध्यक्ष चिरंजीलाल, मनोहरलाल तिवाड़ी, रामप्रकाश द्विवेदी, देवीसहाय लवाण, सुरेश दुबल्या, अशोक शर्मा, सुरेश शर्मा, ललित जैमन, सत्यनारायण शर्मा, रामावतार शर्मा मण्डावरी, रामावतार सिद्ध, हनुमानप्रसाद शर्मा ने समाज को एकजुट होने का आह्वान किया। समारोह में मण्डावरी ब्राह्मण समाज के लोग भी मौजूद थे।(नि.सं.)



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.