Breaking News
recent

सुखी परिवार का सूत्र है सहनशीलता: मुनि भूपेंद्र कुमार

भीम. कस्बे के तेरापंथ सभा भवन में आचार्य तुलसी के 105 वें जन्मोत्सव पर सुखी परिवार जीवन आधार पर कार्यशाला एवं प्रतिभा सम्मान समारोह शनिवार को तेरापंथ युवक परिषद के सानिध्य में आयोजित किया गया।
समारोह में उद्बोधन देते हुए मुनि भूपेन्द्र कुमार ने कहा कि जब तक जीवन के अंदर सहनशीलता का प्रवेश नहीं होगा, तब तक हम सुखी परिवार की कल्पना भी नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि परिवार को सुखी बनाना है तो सहनशीलता के सूत्र को आत्मसात करना चाहिए तभी हमारा परिवार सुखी परिवार बनेगा। उन्होंने कहा ाकि परिवार के जितने भी सदस्य हैं,ं चाहे आज का जन्म हुआ बच्चा है या चाहे सौ बरस का वयोवृद्ध व्यक्तित्व है, हर एक के मन के अंदर सहनशीलता का जब प्रवेश होगा तभी हमारी सुखी परिवार की जो परिकल्पना है वह साकार होकर रहेगी। समारोह में अध्यक्षता कर रहे तेरापंथ मेवाड़ कॉन्फ्रेन्स के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत, मुख्य वक्ता अणुव्रत प्रवक्ता डॉ. महेन्द्र कर्णावट, मेवाड़ कॉन्फ्रेंस के महामंत्री भूपेन्द्र कुमार चोरडिया ने भी विचार व्यक्त किए। विशिष्ट अतिथि कॉन्फे्रन्स के मीडिया प्रभारी रोहित चौधरी, तेरापंथ सभा अध्यक्ष मिश्रीलाल दक, तेयुप संरक्षक गौतम भटेवरा, अध्यक्ष भरत हिंगड़ थे। प्रारंभ में तेरापंथ कन्या मंडल और महिला मंडल ने तुलसी प्रबोध संगीत प्रस्तुत किया। बालक लक्ष्य कोठारी ने संगीत से सबको अपनी ओर आकर्षित किया। संचालन मेवाड़ कॉन्फ्रेन्स के महेन्द्र कोठारी ने किया। इस दौरान जैन स्थानक संघ मंत्री भीकमचन्द कोठारी, सहमंत्री सुरेशप्रकाश मेहता, समाजसेवी लादुलाल मुणोत, गौतम गन्ना, भंवरलाल गुडलिया, दिनेश बयां, अशोक गन्ना उपस्थित थे।
इनका हुआ सम्मान
समारोह में तेरापंथ संघ की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। इसमें तेरापंथ कॉन्फ्रेन्स अध्यक्ष फत्तावत द्वारा खुशी कोठारी पुत्री दिलीप को कक्षा 10 में 83 प्रतिशत, दीपिका पुत्री भरत कुमार, जिनेश पुत्र भरत कुमार, मुस्कान मांडोत पुत्री राकेश, विशाल पितलिया पुत्र विनोद कक्षा 10 व 12 में अच्छे अंकों पर, खुशी पितलिया पुत्री विनोद, खुशी भटेवरा पुत्री दीपक कुमार, कुसुम हिंगड़ को जैन विद्या कार्यशाला में अखिल भारतीय स्तर पर दसवां स्थान प्राप्त करने पर, वरजु बाई को सेवा, तपस्या, विशेष दो वर्षीय वार्षिक करने पर सम्मानित किया गया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.