Breaking News
recent

बालिका से,चाचा ने किया बलात्कार

गांव अरायण का मामला
केसरीसिंहपुर (श्रीगंगानगर). थाना इलाके के गांव अरायण में दस साल की एक बालिका से उसके रिश्ते में लगते चाचा ने ही घर में अकेली पाकर बलात्कार किया। पीडि़ता के माता-पिता मजदूरी करने गए हुए थे।

थानाप्रभारी विजेन्द्र सीला के अनुसार 20 नवंबर की रात को गांव अरायण निवासी पीडि़ता के पिता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 19 नवंबर को वह और उसकी पत्नी मजदूरी करने गए हुए थे। पीछे से उसकी दस व आठ वर्षीय बेटियां घर पर अकेली थीं। इसी दौरान, बालिका का रिश्ते में लगने वाला चाचा घर पहुंचा।

वह उसकी दस साल की बेटी को जबरन कमरे में ले गया और बलात्कार किया। शाम को जब वे मजदूरी कर घर आए तो छोटी बेटी ने इस घटना की जानकारी दी। इस पर पीडि़ता को समझा-बुझाकर उससे भी जानकारी ली गई। पुलिस ने मंगलवार रात मामला दर्ज किया बुधवार को बालिका का मेडिकल करवाया।

पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी बालिग है या नाबालिग इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के कागजात मंगवाए गए हैं। प्रारंभिक तौर पर उसकी जन्म तिथि 2001 बताई जा रही है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.